{"_id":"6a763dbabebf8ebec30ef358","slug":"six-boxing-players-will-represent-the-district-in-the-divisional-level-boxing-competition-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-165331-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मंडल स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे छह बॉक्सिंग खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मंडल स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे छह बॉक्सिंग खिलाड़ी
विज्ञापन
पडरौना। मंडल स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में जिले के पांच बालिका बॉक्सिंग खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित ये खिलाड़ी गोरखपुर स्थित क्षेत्रीय क्रीडांगन में आयोजित मंडल स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
बॉक्सिंग कोच धीरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश स्तरीय बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए जिला स्टेडियम में बॉक्सिंग खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ है। इसमें 44 से 46 किलो भार वर्ग में निशु सिंह, 46-48 किलो भार वर्ग में मुस्कान शर्मा, 48-50 किलोभार वर्ग में कुमारी आंचल, 50-52 किलोभार वर्ग में सपना कुशवाहा और 52-54 किलो भार वर्ग में ममता समेत पांच बालिका खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित ये खिलाड़ी आठ अगस्त को क्षेत्रीय क्रीडांगन गोरखपुर में आयोजित मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होकर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने बताया कि मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में सफल होने पर उन्हें प्रदेश स्तरीय बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा। चयनित सभी खिलाड़ी मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए गोरखपुर के लिए रवाना हो गई हैं।