{"_id":"6830cf5ca22b6b7518072bd6","slug":"sisters-killer-arrested-sent-to-jail-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-137994-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बहन का हत्यारा गिरफ्तार, भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बहन का हत्यारा गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Sat, 24 May 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 24 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
खडडा। बहन की हत्या करने वाले भाई को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त भुजाली को बरामद कर लिया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम हनुमानगंज के टोला गंगवा छपरा निवासी रामसमुझ चौहान अपनी छोटी गर्भवती बहन अंजनी के पेट में भुजाली घोंपकर तीन दिन पूर्व हत्या कर दिया था। पुलिस इस मामले में पिता की तहरीर पर बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था। अंजनी अपने छोटे भाई की हादसे में मौत होने के बाद दो साल की बेटी रन्या को लेकर मायके आई थी।
आरोपी को जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष मनीष पांडेय ने बताया कि हनुमानगंज गांव के तालाब के पास से आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त भुजाली बरामद किया गया।
चेहरे पर भी नहीं था पछतावा
खड्डा। छोटी बहन की हत्या करने वाले भाइ के चेहरे पर कहीं से पछतावा नहीं झलक रहा था। थाने में मौजूद पुलिसकर्मी भी इसकी करतूत पर कोसते नजर आए। नशा करने के बाद हैवान बना रामसमुझ चौहान अक्सर अपने पिता व मां तथा भाइयों व उनकी पत्नी और अपनी पत्नी को मारता पीटता रहता था। पुलिस की गिरफ्त में पहुंचा रामसमुझ कुछ भी बोलने से परहेज कर रहा था।