फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sister and brother-in-law had gone to church, the young man committed suicide by hanging himself

Kushinagar News: बहन-बहनोई गए थे चर्च, युवक ने फंदा लगाकर कर ली खुदकुशी

Sun, 24 Dec 2023 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 24 Dec 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Sister and brother-in-law had gone to church, the young man committed suicide by hanging himself
अहिरौली बाजार (कुशीनगर)। असना गांव में अपनी बहन के घर आए रामकरण प्रसाद (27) ने शुक्रवार रात को फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव शनिवार की सुबह घर में लटका मिला। घटना के समय बहन और बहनोई महराजगंज के परतावल स्थित तरकुलवा चर्च गए थे। गांव में उनके ईसाई धर्म अपनाने की चर्चा है। घटना के बाद से दोनों का मोबाइल बंद है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बहराइच के मोतीपुर स्थित सलारपुर निवासी रामकरण प्रसाद शुक्रवार को बहन के घर असना गांव के छोटा टोला आया था। बहन और बहनोई घर पर नहीं थे। उसने फोन करके पूछा तो बताए कि महराजगंज के परतावल के तरकुलवा चर्च जाने की बात पता चली। इस पर उसने काफी नाराजगी जाहिर की। घर के बाहर चीख-चिल्ला रहा था। बहन के बताए गए स्थान से चाभी निकाली और घर के अंदर दाखिल हो गया। शुक्रवार की रात में ही उसने घर में कपड़े का फंदा बनाकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। शनिवार को सुबह जब देर तक उसकी कोई आहट नहीं मिली तो पड़ोसी जुटने लगे। कमरे में देखा तो छत के कुंडे में फंदे से रामकरण प्रसाद लटका हुआ था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने घटना की सूचना मृतक की बहन प्रभावती देवी और बहनोई अनिल प्रसाद को दी। दोनों तरकुलवा चर्च में गए थे। गांव में चर्चा थी कि बहन और बहनोई के घर पर न होने और चर्च जाने की बात को लेकर भी उसके मन में नाराजगी थी। क्योंकि दोनों अक्सर वहीं रहते हैं। वे घर पर बहुत कम रहते हैं। जब वह आया तो घर पर कोई नहीं था। सूचना पर अहिरौली बाजार थाने के एसआई पुरुषोत्तम पांडेय टीम के साथ पहुंचे। मौके पर पड़ताल की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहिरौली बाजार के थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय ने बताया कि मृतक की बहन प्रभावती देवी की तहरीर पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसओ ने बताया कि युवक नशे का आदी था। उसके पास गांजा मिला है। वह बार-बार आक्रोशित हो जाता था। ग्रामीणों और हलका एसआई से जानकारी मिली है कि उसके भाई-बहन ईसाई धर्म के अनुयायी थे। वे ज्यादातर समय तरकुलवा चर्च पर जाते थे। हलका इंचार्ज पुरुषोत्तम पांडेय ने बताया कि मृतक के बहन और बहनोई के ईसाई धर्म के अनुयायी होने की जानकारी ग्रामीणों से मिली है। वे ईसाई धर्म अपनाए थे या नहीं, इसकी जांच की जाएगी।

00000

बहन के घर से बीस दिन पहले केरल गया था रामकरण-
रामकरण दो महीने से बहन के असना गांव में ही रहता था। वह 20 दिन पहले यहीं से केरल कमाने गया था। शुक्रवार को केरल से सीधा अपने बहन के घर पहुंचा। वहां घर में ताला बंद था। बहन से फोन पर बात करके चाबी लेकर ताला खोला और कमरे में सोने चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed