फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sir! Settlement amount not received even after three years of husband's death

Kushinagar News: साहब! पति के निधन के तीन वर्ष बाद भी नहीं मिली समझौते की रकम

Sun, 18 Aug 2024 03:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 18 Aug 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Sir! Settlement amount not received even after three years of husband's death
पडरौना। जिले के सभी तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें मौजूद अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें सुनी, लेकिन अधिकांश फरियादियों को केवल आश्वसन मिला। डीएम और एसपी ने कप्तानगंज तहसील सभागार में लोगों की शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन

कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार एसपी के पास फरियाद लेकर पहुंची क्षेत्र के साखोपार निवासी माया देवी ने कहा कि उनके पति मनीष गांव के ही कुछ लोगों के साथ पंजाब के अंबाला में रहकर मजदूरी करते थे। तीन वर्ष पहले उनकी अंबाला में ही मौत हो गई। गांव के लोग पति का शव घर लेकर आए और उनकी हत्या की आशंका जताई। अंतिम संस्कार का कार्यक्रम करने बाद उनके और जहां पति कार्य करते थे उस कंपनी के बीच समझौता हुए, जिसमें पांच लाख रुपये मुआवजा देने की बात कही गई थी। लेकिन तीन वर्ष बाद भी उन्हें उनके मुआवजे की रकम नहीं मिली। रुपये पाने के लिए जिले के अधिकारियों के अलावा अंबाला तक कई बार चक्कर काट चुकी हूं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी तरह रामकोला क्षेत्र के बैरिया निवासी सुदर्शन प्रसाद ने डीएम उमेश मिश्र से कहा कि जमीन की बंटवारा को लेकर पट्टीदारों से केस चल रहा है। लेकिन विवादित जमीन पर पर पाटीदार कब्जा कर निर्माण कार्य करा रहे हैं। इसको लेकर कई बार थाने में शिकायत की गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इन लोगों की शिकायतों को डीएम और एसपी ने गंभीरता से सुनकर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कप्तानगंज तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस कुल 35 मामले दर्ज हुए, जिसमें से 10 मामले का निस्तारित किया गया। डीएम ने कहा कि निर्धारित समय के भीतर मामलों का निस्तारण करें। मामले के निस्तारण में कार्यालय के बजाय मौके पर जाकर निस्तारण करें। किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि राजस्व टीम किसी भी मामले के निस्तारण के लिए पुलिस का सहयोग लें। बिना पुलिस फोर्स के मामले की निस्तारण को लेकर किसी प्रकार का कोई जोखिम न उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सीडीओ गुंजन द्विवेदी, सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया, बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य, एसडीएम योगेश्वर सिंह, तहसीलदार सुमित सिंह, सीओ कुंदन सिंह, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह, बीडीओ प्रवीण कुमार शुक्ला, एसओ कप्तानगंज राजकुमार बरवार, एसएचओ रामकोला विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
कसया प्रतिनिधि के अुनसार ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन की अध्यक्षता में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कुल 20 शिकायतें दर्ज हुईं, जिसमें से केवल दो मामलों का निस्तारण हो सका।
शिकायती करने पहुंचे सभाषद पीएन सिंह, अशोक सिंह, रामसूचित , निर्मला, सुमन, रंभा, गायत्री, पानमती आदि ने कहा कि नगर पालिका परिषद के शहीद भगत सिंह नगर (खेदनी) में सरकारी स्कूल, खलिहान व पंचायत भवन की जमीनपर अतिक्रमण कर सार्वजनिक रास्ते को अवरुद्ध कर दिया गया है। इस पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने संबंधित लेखपाल और कानूनगो को नक्शा नजरी के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस दौरान तहसीलदार धर्मवीर सिंह, कानूनगो शिवमुरारी लाल श्रीवास्तव, बृजेश मणि, शैलेंद्र दुबे, नीलेश रंजन राव, राजन मिश्रा, अजय दुबे, राजन पांडेय आदि मौजूद रहे।

इसीतरह एसडीएम व्यास नारायण उमराव की अध्यक्षता में सदर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें राजस्व के 14, विकास के दो, पुलिस के चार और अन्य के एक समेत 21 शिकायतें दर्ज हुईं, जिसमें से राजस्व के केवल चार शिकायतों का मौके पर निस्तारित कर शेष मामलों को निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के विभागाध्यक्षों को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed