फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sir, I've been making rounds for measurement, but my pleas are not being heard.

Kushinagar News: साहब ! पैमाइश के लिए लगा रहा हूं चक्कर, नहीं हो रही सुनवाई

Sun, 02 Nov 2025 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 02 Nov 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Sir, I've been making rounds for measurement, but my pleas are not being heard.
कसया तहसील में समस्याएं सुनते डीएम महेंद्र सिंह तंवर व एसपी केशव कुमार। संवाद   
पडरौना। कसया तहसील सभागार में शनिवार को डीएम और एसपी की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कुल 47 शिकायतें दर्ज हुईं, जिसमें से केवल चार मामलों का मौके पर निस्तारण कर शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत लेकर पहुंचे कछुहिया निवासी इंद्रासन प्रसाद ने डीएम से कहा कि साहब, हमने वर्ष 2006 में बैनामे की जमीन लिया था। उसी समय से बैनामे की ली गई जमीन की पैमाइश कराने के लिए तहसील में दौड़ रहा हूं, लेकिन हर बार आश्वासन देकर उन्हें लौटा दिया जाता है। कसया संवाद के अनुसार गड़हिया निवासी फूला देवी ने डीएम से शिकायत कि लेखपाल ने गलत वरासत कर दिया है। उन्होंने हलका लेखपाल पर नाम सही कराने काे लेकर 10 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया। डीएम ने इस मामले में एसडीएम से पूछा तो एसडीएम डाॅ. संतराज ने बताया कि यह शिकायत उनके सामने भी आई है।
विज्ञापन

रुपये की मांग गांव का ही कोई व्यक्ति किया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने तहसीलदार काे मौके पर जाकर दो दिनों के भीतर उनकी समस्या का समाधान कराने का निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आए शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करें। जिन शिकायतों का निस्तारण तत्काल नहीं हो सका है उसका निस्तारण निर्धारित अवधि के भीतर सुचिता एवं पारदर्शिता के साथ गुणवत्ता पूर्ण एवं संतुष्टिपूर्ण करें। उन्होंने चेताया कि इसमें किसी भी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। एसपी केशव कुमार ने कहा कि राजस्व विभाग की सहायता से टीम बनाकर शिकायतों को गंभीरता से निस्तारण करें। कप्तानगंज संवाद के अनुसार तहसील सभागार में शनिवार को सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव व एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें दर्ज हुए कुल 12 शिकायतों में से मौके पर दो निस्तारण किया गया। तमकुहीराज संवाद के अनुसार तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में तहसीलदार महेश कुमार ने लोगों की शिकायतें सुनीं। उनके समक्ष राजस्व के 14, पुलिस के पांच, विकास के एक व अन्य विभागों से जुड़े चार मामलों समेत कुल 24 मामले प्रस्तुत हुए, जिसमें से राजस्व के दो मामलों का मौके पर निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed