फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Siddharthnagar News: Groom arrives drunk for marriage, bride refuses

Kushinagar News: नशे में शादी करने पहुंचा दूल्हा, दुल्हन ने किया इन्कार

Sun, 30 Nov 2025 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 30 Nov 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Groom arrives drunk for marriage, bride refuses
सिद्धार्थनगर। नगर के एक मैरिज हॉल में शनिवार रात उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब शराब के नशे में वर और वधू पक्ष के लोगों के बीच टकराव हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बरात बिना शादी के बैरंग लौट गई। आरोप है कि दूल्हे को नशे की हालत में देखकर दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर के एक मैरिज हॉल में शनिवार को एक बरात आई थी। वर और वधु दोनों पक्ष के लोग जुटे थे। नाश्ता आदि शुरू हो गया था। बताया जा रहा है कि इसी बीच किसी बात को लेकर वर और वधु पक्ष में तकरार होने लगी। मामला बढ़ा तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी देर तक मान-मनौव्वल चला, लेकिन बात नहीं बनी और अंत में बिना शादी के ही बरात बैरंग लौट गई। वहीं लोगों में चर्चा की थी कि दूल्हा शराब के नशे में स्टेज पर चढ़ा था। शराब की बदबू आते ही दुल्हन भड़क गई शादी करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद सारा विवाद शुरू हुआ। शहर कोतवाल दुर्गा प्रसाद ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर गए थे। शादी नहीं हुई। इस मामले में किसी तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed