फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sick disabled person who went to withdraw money from bank dies

Kushinagar News: बैंक से पैसा निकालने गए बीमार दिव्यांग की मौत

Fri, 08 Dec 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 08 Dec 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Sick disabled person who went to withdraw money from bank dies
पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नेबुआ रायगंज स्थित बैंक शाखा में रुपये निकालने गए युवक की मौत हो गई। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के खैरी गांव के निवासी 28 वर्षीय संतोष जायसवाल दिव्यांग थे। बृहस्पतिवार को परिजनों के साथ सुबह करीब 11 बजे वाहन से अपने इलाज के लिए रुपये निकालने सेंट्रल बैंक की शाखा आए थे। खाताधारक बीमार है और बैंक आने में असमर्थता की जानकारी होने पर शाखा प्रबंधक अश्वनी शुक्ला ने हस्ताक्षर कराने के लिए एक कर्मचारी को उनके पास भेजा, लेकिन खाताधारक हस्ताक्षर करने में पूर्णरूप से असमर्थ थे। परिजनों ने उनका इलाज कराने के लिए रुपये देने का निवेदन किया, लेकिन बैकिंग नियमानुसार रुपये निकालने पर ही रुपये देने की बात कही गई। परिजन अभी कुछ सोच विचार कर ही रहे थे कि वाहन में ही युवक की हालत और बिगड़ गई। परिजन उसे वापस घर लेकर जा ही रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि काफी दिनों से वह बीमारी से जूझ रहा था। इस संबंध में बैंक के शाखा प्रबंधक अश्वनी शुक्ला ने बताया कि बीमार व्यक्ति के परिजन वाहन से उसे बैंक लेकर आए थे। नियमानुसार रुपये निकालने में वह असमर्थ था। इस कारण उसे रुपये नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed