फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   shraddhaaluon ne nadiyon mein lagaee aastha kee dubakee

श्रद्धालुओं ने नदियों में लगाई आस्था की डुबकी

Wed, 02 Feb 2022 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
shraddhaaluon ne nadiyon mein lagaee aastha kee dubakee
मौनी अमावस्या पर स्नान करने पहुंचे नारायणी सामाजिक कुंभ के सदस्य व साधु-संत। - फोटो : KUSHINAGAR
श्रद्धालुओं ने नदियों में लगाई आस्था की डुबकी
विज्ञापन

फोटो है।
मौनी अमावस्या पर पनियहवा और सेवरही के शिवा घाट पर जुटी भीड़
स्नान कर श्रद्धालुओं ने किया दानपुण्य
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। माघ मास के कृष्ण पक्ष की मौनी अमावस्या पर मंगलवार को श्रद्धालुओं ने स्नान-दान किया। जिले के पनियहवा गंडक नदी, सेवरही के शिवाघाट, बनकटा बाजार क्षेत्र के घूर्णकुंड तिरमोहानी घाट और बांसी नदी घाट पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया। इसके बाद दानपुण्य और पूजा कर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की।
खड्डा व छितौनी प्रतिनिधि के अनुसार श्रद्धालुओं ने ठंड के बावजूद आस्था की नदियों में डुबकी लगाई। इस दौरान कोरोना गाइडलाइन पर लोगों की आस्था भारी पड़ी। छितौनी-बगहा पुल पर श्रद्धालुओं की खासी भीड़ देखी गई। दूरदराज के श्रद्धालु सोमवार रात को ही घाट पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बैरियर लगाकर चार पहिया वाहनों के आवागमन को रोक रखा था। प्रशासन ने भी आवश्यक व्यवस्था की थी।
पनियहवा में व्यापक व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए चार थानों की पुलिस लगाई गई थी। हनुमानगंज थानाध्यक्ष संतोष यादव ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए हनुमानगंज थाने की पुलिस के साथ रामकोला, नेबुआ नौरंगिया व खड्डा की पुलिस थी। उन्होंने बताया कि बिहार-यूपी बॉर्डर पर बैरियर लगा कर स्नान के समय चार पहिया वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान महंत प्रहलाद दास, ब्रह्मदेव तिवारी, रामप्यारे दास, बलरामदास, कुंजबिहारी दास, सचिदानंद, सुभाष सुहाना, वेदप्रकाश मिश्रा, विकास सिंह, प्रभाकर पांडेय, करन यादव, भुआल गोड़, सुनील यादव, बीरेंद्र निषाद आदि मौजूद रहे। तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार सेवरही क्षेत्र में मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंडक और बांसी नदी में आस्था की डुबकी लगाई।

श्रद्धालुओं ने स्नान कर दानपुण्य किया
सेवरही क्षेत्र में मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंडक नदी के किनारे पिपरा, परसा उर्फ सिरसिया, जंगलीपट्टी, चैनपट्टी, विरवट कोंहवलिया, नोनियापट्टी के घाटों तथा बांसी नदी के शिवा, दमकला, गौरी, पांडेयपट्टी, गोला , मलाही आदि घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई। बनकटा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार यूपी-बिहार बॉर्डर के घूर्णकुंड तिरमोहनी नदी घाट पर श्रद्धालुओं ने स्नान कर दानपुण्य किया। मेला समिति के अध्यक्ष मृत्युंजय दास ने बताया कि कोरोना काल को देखते हुए प्रशासन की तरफ से जारी गाइडलाइन का पालन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed