फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Short Circuit Sparks Fire in Hut; 20 Houses Burned

Kushinagar News: शॉर्ट सर्किट से लगी झोपड़ी में आग, 20 घर जले

Thu, 02 Apr 2026 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 02 Apr 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Short Circuit Sparks Fire in Hut; 20 Houses Burned
बांसगांव टोला बलुआडवा में आग लगने से जलती झोपड़ी।स्रोत-सोशल मीडिया
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बांसगांव टोला बलुआडवा में बुधवार शाम करीब पांच बजे शार्ट सर्किट से झोपड़ी में आग लग गई। आसपास के लोग अभी कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आग ने करीब 20 झोपड़ियों को आगोश में ले लिया। सूचना पर आई अग्निशमन की टीम ने गांव वालों के सहयोग से आग पर काबू पाया। बगल में करीब 20 एकड़ क्षेत्रफल में जंगल है। गनीमत रही कि जंगल में आग नहीं पहुंची।
विज्ञापन

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बांसगांव के बलुआडवा टोला निवासी शिव पासवान की झोपड़ी घर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। परिवार समेत आसपास के लोग अभी कुछ समझ पाते उससे पहले ही झोपड़ी से निकली तेज लपटें आसपास के शर्मा पासवान, परमा पासवान, महातम यादव, बंधु यादव, मीरा यादव, अनिल यादव, बाबूलाल यादव, उदय नारायण यादव, रमेश यादव, राज किशोर यादव, उपेंद्र यादव, वीरेंद्र यादव, मुन्ना यादव, नंदलाल यादव, हरिहर और ध्रुव यादव समेत 20 लोगों की झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर आई यूपी-बिहार की पुलिस और बिहार की फायर बिग्रेड पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। संयोग ठीक था कि बगल में करीब 20 एकड़ में फैली जंगल में आग नहीं पकड़ा नहीं तो काफी नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed