{"_id":"69d2c5f49c9739007305a115","slug":"short-circuit-in-high-tension-wire-15-acres-of-wheat-crop-burnt-to-ashes-kushinagar-news-c-205-1-ksh1030-157549-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हाईटेंशन तार में शार्ट सर्किट 15 एकड़ गेहूं की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हाईटेंशन तार में शार्ट सर्किट 15 एकड़ गेहूं की फसल राख
Mon, 06 Apr 2026 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
परसिया बरवां में लगी आग से जली फसलों की नुकसान का आंकलन करती राजस्व टीम।स्रोत-सोशल मीडिया
सुकरौली। क्षेत्र के परसिया गांव के पास खेत के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन बिजली के तार में शनिवार की देर रात शार्ट सर्किट से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। तेज हवा नेआग में घी का काम किया। जब तक गांव के लोग वहां पहुंचते, करीब 15 एकड़ पककर तैयार गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। आग की लपटें देख पहुंचे आसपास के गांवाें के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया।
शनिवार की रात करीब दस बजे परसिया गांव के पास बिजली के तार में शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी गेहूं की फसल में चली गई। तेज पछुआ हवा से आग विकराल हो गई। आग की चपेट में आने से गांव के इंद्रेश त्रिपाठी, चंद्रमौलि, विद्यासागर, जितेंद्र, उपेंद्र त्रिपाठी, लालजी, उमेश चंद्र, अरविंद, जितेंद्र, प्रियंका, आशा, परशुराम, बेचन, कमली, वशिष्ठ, श्रीकेश, राम कृपाल, माया देवी व यशोदा समेत दो दर्जन से अधिक किसानों के खेत में तैयार गेहूं की फसल जलने लगी। शोर सुनकर आए गांव के लोग आग बुझाने में जुट गए, हवा तेज होने से आग बढ़ती जा रही थी। सूचना पर आई हाटा पुलिस ने किसानों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पार काबू पाया। रविवार की सुबह राजस्व विभाग की टीम पहुंची और क्षति का आकलन किया। राजस्व निरीक्षक सचिंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि फसल की क्षति की रिपोर्ट भेजी जा रही है। सभी को उचित मुआवजा दिलाना हम सभी की जिम्मेदारी है।