फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Shops remained closed in Padrauna due to fear of raid

Kushinagar News: छापे के डर से पडरौना में बंद रहीं दुकानें

Thu, 08 Dec 2022 04:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Shops remained closed in Padrauna due to fear of raid
सेवरही में जीएसटी जांच टीम आने की सूचना धड़ाधड़ बंद हो गईं दुकानें। संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
छापे के डर से पडरौना में बंद रहीं दुकानें
विज्ञापन

पडरौना। राज्य कर विभाग के आदेश पर जीएसटी टीम के छापे के भय से बुधवार को पडरौना नगर में अधिकांश दुकानें बंद रहीं। इस दौरान जीएसटी टीम ने नौरंगिया, तमकुहीराज, तुर्कपट्टी और हाटा में छापे की कार्रवाई की। नौरंगिया में 20 हजार और तमकुहीराज में 40 हजार रुपये टैक्स वसूला गया।
पडरौना शहर में बुधवार को जीएसटी टीम तो नहीं पहुंची, लेकिन उसका खौफ साफ दिखा। दोपहर बाद छापे की सूचना पर व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दीं। यही स्थिति रामकोला रोड, धर्मशाला रोड, कसया रोड, कोतवाली रोड, मेन बाजार रोड सहित अन्य स्थानों पर देखने को मिली।
विज्ञापन

असिस्टेंट कमिश्नर डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि जीएसटी टीम ने नौरंगिया में बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान में स्टॉक की जांच की। जीएसटी बकाया होने पर व्यवसायी से मौके पर 20 हजार रुपये का टैक्स वसूला गया। जीएसटी की दूसरी टीम ने असिस्टेंट कमिश्नर हरेंद्र गोंड के नेतृत्व में तुर्कपट्टी में दुकानों पर छापा मारा। वहां अधिकतर दुकानें बंद मिलीं। इसी टीम ने हाटा में भी छापा मारा। वहां मोबाइल की एक दुकान की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमकुहीराज में स्टेट जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर राजेश कुमार और असिस्टेंट कमिश्नर रवींद्र कुमार शुक्ला ने छापा मारा। तीन दिन से जिले में चल रही कार्रवाई के चलते अधिकतर व्यापारियों ने दुकानें बंद रखी थीं। टीम लगभग तीन घंटे तक कस्बे में रही। टीम ने चश्मे की एक दुकान पर छापा मारा और वहां खरीद-बिक्री से संबंधित स्टॉक की जांच की। यहां 40 हजार रुपये टैक्स वसूला गया।
तमकुहीरोड पर भी बंद रहीं दुकानें
तमकुहीरोड। मंगलवार को स्टेट जीएसटी टीम की तरफ से की गई छापे की कार्रवाई का असर बुधवार को भी सेवरही कस्बे में दिखा। जीएसटी टीम के आने के भय से दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल कस्बे की अधिकांश दुकानें बंद हो गईं। यही स्थिति मेन रोड, सीसी रोड, लोहा मंडी, गल्ला मंडी, गुड़ मंडी, सब्जी मंडी सहित अन्य मोहल्लों में रही। संवाद
ग्रामीण क्षेत्र के बाजार में भी हड़कंप
समउर बाजार। बिहार की सीमा से सटे समउर बाजार में भी जीएसटी टीम का खौफ दिखा। दुकानदारों ने दोपहर में ही दुकानें बंद कर दीं। यह स्थिति पिपरा कनक, पटहेरवा, रगड़गंज, गंगुआ बाजार में भी दिखी। खरीदारी के लिए आए ग्राहक भी दुकानों के अचानक बंद होने से परेशान दिखे। संवाद

डरें नहीं, बकाया जीएसटी जमा करें : सचिन
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री एवं जिलाध्यक्ष सचिन चौरसिया ने व्यापारियों से अपील की कि वे दुकानें बंद न करें। बकाया जीएसटी जमा कर रसीद प्राप्त कर लें। दुकानें बंद करने से परेशानी कम होने के बजाय बढ़ सकती है। यदि कोई अधिकारी जांच के लिए दुकान या प्रतिष्ठान पर पहुंचे तो उसका सहयोग करें। यह कार्रवाई राज्य स्तर से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed