फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Shops and warehouses inspected to curb sugar black-marketing.

Kushinagar News: चीनी की कालाबाजारी रोकने के लिए दुकानों और गोदामों की हुई जांच

Wed, 26 Aug 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 26 Aug 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Shops and warehouses inspected to curb sugar black-marketing.
पकवाइनार। चीनी की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए मंगलवार को एसडीएम विवेक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने कसया नगर की किराना दुकानों और गोदामों की जांच की। चीनी के स्टॉक, खाद्य सामग्री और पंजीकरण संबंधी अभिलेखों की जांच की। व्यापारियों से स्टॉक से जुड़ी जानकारी भी ली गई।
विज्ञापन


जांच टीम ने गोला बाजार स्थित गायत्री ट्रेडर्स, उमेश किराना स्टोर, पप्पू बरनवाल के गोदाम और जैन बिल्डिंग गली स्थित नियाज अहमद की किराना दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों और गोदामों में रखे चीनी के स्टॉक का मिलान किया गया। टीम ने व्यापारियों से स्टॉक की उपलब्धता और उससे संबंधित अभिलेख भी देखे। एसडीएम विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि चीनी की कालाबाजारी रोकने के लिए चीनी का स्टॉक रखने वाले कारोबारियों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सभी संबंधित व्यापारियों को पोर्टल पर अपने चीनी स्टॉक की घोषणा करना अनिवार्य है। स्टॉक में किसी प्रकार की अनियमितता मिलने पर संबंधित व्यापारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान गायत्री ट्रेडर्स का पंजीकरण नहीं मिला। इस पर एसडीएम ने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जांच टीम में सहायक खाद्य निरीक्षक डॉ. प्रदीप कुमार राय, सप्लाई इंस्पेक्टर विजय पाल और लेखपाल रामेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी की चार थोक दुकानों का किया सत्यापन

खड्डा। डीएम महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर मंगलवार को खाद्य एवं रसद विभाग की टीम ने खड्डा क्षेत्र में चीनी की थोक दुकानों का सत्यापन किया। पूर्ति निरीक्षक और विपणन निरीक्षक की संयुक्त टीम ने खड्डा बाजार की तीन और भुजौली बाजार की एक थोक दुकान की जांच की। सभी जगह अभिलेख और स्टॉक सही मिला। पूर्ति निरीक्षक अमित कुमार वर्मा और विपणन निरीक्षक परीक्षित चतुर्वेदी ने बताया कि चारों थोक दुकानों की जांच के दौरान स्टॉक और अभिलेखों में कोई अनियमितता नहीं मिली। दुकानदारों को चीनी की बिक्री पारदर्शी तरीके से करने और निर्धारित मूल्य पर ही बिक्री करने के निर्देश दिए गए। अधिक मूल्य वसूलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed