{"_id":"6962ad31f15804b45c089b8e","slug":"shiva-who-was-stranded-in-kyrgyzstan-is-expected-to-arrive-in-mumbai-today-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-152456-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: किर्गिस्तान में फंसे शिवा के आज मुंबई पहुंचने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: किर्गिस्तान में फंसे शिवा के आज मुंबई पहुंचने की उम्मीद
Sun, 11 Jan 2026 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 11 Jan 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
हाटा। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बरडीहा पिपरैचा गांव का शिवा बहन की शादी में लिए गए कर्ज को चुकाने और घर की माली हालत सुधारने के किर्गिस्तान गया था। एजेंट ने उसे दवा पैकिंग के काम में भेजा था, वहां जाने के बाद से शिवा से मजदूरी कराया जाने लगा। अब शिवा किर्गिस्तान में फंस गया है।
शिवा की मां का आरोप है कि उसका बेटा शाकाहारी था, लेकिन वहां पर खाने में सिर्फ मांस मिलता था। इसे खाने के लिए दबाव दिया जाता था। एजेंट से कहने के बाद भी वह नहीं सुन रहा था। सोशल मीडिया पर वीडियो वॉयरल करने और पिता की शिकायत के बाद विदेश मंत्रालय ने गंभीरता से लिया है और इसके घर वापसी की प्रक्रिया शुरू हुई। रविवार को उसके मुंबई लौटने की उम्मीद है।
गोरखपुर के सिंघड़िया क्षेत्र में विदेश भेजने के लिए एक कार्यालय संचालित होता है। वहां का एक एजेंट ने शिवा को रूस भेजने और दवा कंपनी में दवा की पैकिंग का काम दिलाने का भरोसा दिया। एजेंट की बातों में आकर शिवा ने तीन लाख रुपये कर्ज लेकर उसे दे दिए, लेकिन विदेश पहुंचने पर सच्चाई सामने आई। रूस के बजाय उसे किर्गिस्तान के एजेंट को बेच दिया गया।
विज्ञापन
वहां जाने के बाद युवक से कंपनी मेंं सफाई और मजदूरी का काम कराया जाने लगा। काम और वेतन को लेकर जब शिवा ने विरोध किया तो उसे अनदेखा किया गया। परेशान होकर शिवा ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री कार्यालय से मदद मांगी और जिलाधिकारी को भी ईमेल भेजकर अपनी पीड़ा बताई। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आया।
शिवा के पिता रामज्ञा लुधियाना में मजदूरी करते हैं और मां भी उनके साथ रहती हैं। परिवार पहले से ही कर्ज में डूबा है। बताया गया है कि रविवार को शिवा के स्वदेश लौटने की उम्मीद है। यह मामला विदेश भेजने के नाम पर हो रही धोखाधड़ी पर गंभीर सवाल खड़े करता है। एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मां ने बताया कि मांसाहारी भोजन दिया जाता था। बेटा मेरा शाकाहारी था। इसके चलते वह भरपेट भोजन भी नहीं कर पाता था। सूखी रोटी व नमक चालक खाकर पेट भरता था। एजेंट से संपर्क करने पर वह बात सुनने को तैयार ही नहीं था।