फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   shiv worshipped

Kushinagar News: हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे शिवालय

Mon, 31 Jul 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 31 Jul 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
shiv worshipped
कुबेरस्थान ​शिव मंदिर परिसर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु।संवाद
फोटो है।
विज्ञापन




नगर समेत जिले के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक


संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। सावन के चौथे सोमवार को नगर समेत जिले के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। इस दौरान शंख ध्वनि और हर हर महादेव के जयघोष से शिवालय गूंज उठे। मंदिर परिसर में लोगों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस के जवान तैनात रहे। सभी शिवालय परिसरों में मेले जैसा माहौल रहा।
श्रावण मास के चौथे और पुरुषोत्तम मास के दूसरे सोमवार को जिले के सभी प्रमुख शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भोर में श्रद्धालु जुटने शुरू हो गए। श्रद्धालुओं ने भांग, धतूर, बेलपत्र, मंदार, शमी पत्र, पुष्प, गुड़, चंदन, अक्षत और गंगाजल आदि अर्पित कर शिवालयों में जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

नगर के भारतीय शिवाला मंदिर, प्राचीन कुबेरस्थान शिवमंदिर, करहिया शिवमंदिर, पथलेश्वरनाथ शिव मंदिर, भन्नुनाथ शिवमंदिर, लमुहा शिवमंदिर, सिद्घनाथ समेत सभी शिव मंदिरों में सोमवार की भोर से लेकर देर शाम तक लोगों ने पूजा की। दोपहर बाद कई शिवभक्तों ने शिवालयों में रुद्राभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुबेरस्थान मंदिर परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए एसओ कुबेरस्थान पंकज कुमार गुप्त आरक्षी गण एवं महिला पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रही।
तमकुहीरोड सेवरही के मालवीय नगर मोहल्ले में सावन के पवित्र महीने को लेकर रविवार की रात में जागरण का आयोजन हुआ। इसमें कलाकारों ने कई भक्ति गीतों पर नृत्य किया। जागरण में आए भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। जागरण में राधा और कृष्ण की झांकी भी प्रस्तुत की गई।

इस दौरान व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय देवड़ा, प्रांतीय संगठन मंत्री अमरनाथ गुप्ता, पूर्व चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा, विजय तुलस्यान, राधेबाबू रौनियार, बृजेश गुप्ता, बलिराम प्रसाद, ललन गुप्ता, मायाशंकर निर्गुणायत, दुर्गेश मद्धेशिया, रमेश ब्याहुत, रामजी कसेरा, बैजनाथ वर्मा, अजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed