फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Shehnai drama staged with resonance

Kushinagar News: गूंज उठी शहनाई नाट्य का हुआ मंचन

Tue, 26 Sep 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 26 Sep 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Shehnai drama staged with resonance
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। नगर के दुर्गामंदिर के पास स्थित एक विवाह भवन परिसर में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रविवार की रात मारवाड़ी युवा मंच पडरौना शाखा की तरफ से नाट्य मंचन किया गया। इसमें भारतीय लोक संगीत व पश्चयात संगीत डीजे संस्कृति पर आधारित गूंज उठी शहनाई का नाट्य मंचन किया गया।
मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबेख् सदर विधायक मनीष कुमार जायसवाल, नगर पंचायत कप्तानगंज अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय खेतान, आईपीएस मुकुंद टिबरेवाल आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम शुरू कराया। इसके बाद नाट्य मंचन की प्रस्तुति सांस्कृतिक मंच सलेमपुर के नाट्य कर्मियों ने निदेशक मानवेन्द्र त्रिपाठी की देख रेख में प्रस्तुत किया। कलाकरों ने भारतीय लोक संस्कृति मजबूत स्तंभ शहनाई के पोषक व युवा पीढ़ी द्वारा शहनाई की हो रहे उपेक्षा का मंचन किया। कलाकारों ने दिखाया कि संगीत जो साधना का चीज है, उसे युवा पीढ़ी सौदा कर दिया है। शहनाई से मनुष्य को हर तरह से सुकून मिलता है, लेकिन डीजे से स्वास्थ्य और जीवन पर कई दुष्प्रभाव पड़ते हैं। अंत में मंच के अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रांतीय सचिव नवीन पारलीवाल, विक्रम अग्रवाल, सौरभ टिबरेवाल, संजय मरोडिया, प्रदीप चहाड़िया, कौस्तुभ चहाडि़या, आशुतोष खेतान, अमन बंका, विकास तुलस्यान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed