फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Several Petrol Pumps Run Dry; Farmers' Difficulties Mount

Kushinagar News: कई पेट्रोल पंप ड्राई, किसानों की मुश्किलें बढ़ीं

Sat, 18 Apr 2026 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 18 Apr 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Several Petrol Pumps Run Dry; Farmers' Difficulties Mount
कसया-तुर्कपट्टी मार्ग स्थित बंद पड़ा पेट्रोल पंप।स्रोत-सोशल मीडिया - फोटो : Archive
पडरौना। जिले में ईंधन की आपूर्ति मौजूदा समय में बेपटरी हो गई है, इसके चलते तमाम पेट्रोल पंप डीजल व पेट्रोल के अभाव में ड्राई हो गए हैं। इसका असर शहर से लेकर देहात तक देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि पिछले तीन दिनों से पेट्रोल पंपों पर नो स्टॉक के बोर्ड लगा दिए गए हैं,इससे डीजल के लिए पहुंचने वाले ग्राहकों व किसानों को बिना ईंधन आपूर्ति के ही लौटना पड़ रहा है। इससे ट्रैक्टरों के पहिए भी थम गए हैं,जिसके चलते खेती व कृषि से संबंधित कार्य भी प्रभावित हो हो रहे हैं। यह मामला तमकुहीरोड से लेकर खड्डा तक पेट्रोल पंपों पर बनी हुई है।
विज्ञापन

तमकुहीराज, सेवरही, सपहा, खड्डा, नेबुआ नौरंगिया आदि जगहों पर पेट्रोल पंपों पर डीजल की आपूर्ति व्यवस्था ठीक नहीं है। इन पंपों पर नो स्टॉक का बोर्ड लगाकर कर्मी आराम फरमा रहे हैं। जरूरतमंद किसान व ट्रैक्टर चालकों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि अगर डीजल की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो उनकी परेशानी उत्तरोत्तर बढ़ती जाएगी।
वहीं, पेट्रोल पंप संचालकों के मुताबिक, तेल कंपनियों की तरफ से मांग की अपेक्षा आपूर्ति में 30 फीसदी की कटौती से दिक्कत है। इससे एक महीने में करीब 90 हजार लीटर डीजल की आपूर्ति एक पेट्रोल पंप की कम होगी। शुक्रवार को तमकुहीरोड, सपहां, खड्डा, नेबुआ नौरंगिया व सपहा में पंपों में डीजल नहीं था।

बताया जा रहा है कि आपूर्ति में कटौती खत्म होने के बाद ही सुधार होने की उम्मीद है। नाम न छापने की शर्त पर एक पेट्रोल पंप संचालक ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन की कीमत बढ़ गई है। फिर भी यहां कोई वृद्धि नहीं हुई। इससे तेल कंपनियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके चलते उन्हें तेल की कम आपूर्ति की जा रही है। कीमत बढ़ाकर ही हालात को नियंत्रित किया जा सकता है।ो

कसया-तुर्कपट्टी मार्ग स्थित बंद पड़ा पेट्रोल पंप।स्रोत-सोशल मीडिया

कसया-तुर्कपट्टी मार्ग स्थित बंद पड़ा पेट्रोल पंप।स्रोत-सोशल मीडिया- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed