{"_id":"69ebe04fa8329e68cf026972","slug":"seven-vehicles-including-an-unfit-school-vehicle-were-seized-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-158646-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अनफिट स्कूल वाहन समेत सात गाड़ियां सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अनफिट स्कूल वाहन समेत सात गाड़ियां सीज
Sat, 25 Apr 2026 02:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। एआरटीओ और पीटीओ की अगुवाई में परिवहन टीम ने शुक्रवार को वाहनों की जांच की। 45 वाहन नियमों का उल्लंघन करते मिले। टीम ने एक स्कूल वाहन समेत सात गाड़ियाें को सीज कर 38 वाहनों का ई-चालान कर दिया। इस कार्रवाई से यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों चालकों में हड़कंप मचा है।
एआरटीओ मोहम्मद अजीम और यात्री कर अधिकारी बलवंत सिंह की अगुवाई में एक अप्रैल से जिले में अभियान चलाकर वाहनों की जांच की जा रही है। यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। एआरटीओ ने बताया कि शुक्रवार की सुबह चार बजे से जिले के अलग-अलग स्थानों पर विभाग की तरफ से गठित दोनों टीमों ने वाहनों की जांच की। एक स्कूल वाहन समेत सात वाहनों को सीज कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। सीज हुए वाहनों में पांच वाहन पटहेरवा और दो वाहन कसया थाने को सुपुर्द किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सीज स्कूल वाहन की फिटनेस नहीं मिली, जबकि अन्य चार वाहन ओवरलोड और दो वाहनों को ट्रैफिक नियमों का बार-बार उल्लंघन करने पर कार्रवाई की गई है। इसके अलावा सीट बेल्ट या हेलमेट नहीं लगाने, मोडिफाई साइलेंसर लगने समेत अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़े जाने पर 38 वाहनों का ई-चालान किया गया है। एआरटीओ ने चेताया कि सड़क पर चलते सभी वाहन चालक शासन की तरफ से निर्धारित नियमों का शतप्रतिशत पालन करें। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद