फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Seven day Shrimad Bhagwat Katha Gyan Yagya begins with Kalash Yatra

Kushinagar News: कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू

Mon, 04 Mar 2024 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 04 Mar 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Seven day Shrimad Bhagwat Katha Gyan Yagya begins with Kalash Yatra
पडरौना। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की तरफ से रविवार को नगर के पिंजरापोल गोशाला परिसर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुरू हुई। आयोजकों की तरफ से नगर में कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल की अगुवाई में श्रद्धालु गायत्री मंदिर परिसर में एकत्र हुए। यहां से कलश यात्रा शुरू हुई। कलश यात्रा नगर के सुभाष चौक, कोतवाली रोड, तिलक चौक, मेन रोड, गंगीराम मंदिर, श्री दुर्गा माता मंदिर रोड होते हुए पिंजरापोल गोशाला पहुंची। कथा स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश की स्थापना की गई। यहां कथाव्यास भागवताचार्य साध्वी भाग्यश्री भारती प्रतिदिन सांय चार बजे से रात आठ बजे तक कथा सुनाएंगी। उन्होंने बताया कि कथा सुनने से मनुष्य सहित अन्य जीव-जंतुओं की बुद्धि की शुद्धि होती है। इससे उनमें ऊर्जा का संचार होता है और मन की व्याधियां दूर होती हैं। इस दौरान स्वामी विष्णु प्रकाश नन्द, विश्वरूपानंद, महात्मा कमल, दयाशंकर गुप्ता, महिमा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed