फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Seven bottles of teak wood recovered, two arrested

Kushinagar News: सात बोटा सागौन की लकड़ी बरामद, दो गिरफ्तार

Sat, 04 Jan 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 04 Jan 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Seven bottles of teak wood recovered, two arrested
पडरौना। कोतवाली पडरौना के जंगल बेलवा चौरिया में अवैध तरीके से सागौन की लकड़ी को काट रहे दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ मौके से लकड़ी भी बरामद की। तस्करों को हिरासत में लेकर पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को सीज कर दिया है। बरामद लकड़ी की कीमत एक लाख से अधिक बताई जा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात कोतवाली पुलिस अंबे चौक पर जांच अभियान चला रही थी कि सूचना मिली कि जंगल बेलवा चौरिया में रूमाली देवी इंटर काॅलेज के आगे कुछ लोग अवैध रूप से सागौन की लकड़ी काट रहे हैं। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक आकाश वर्मा ने टॉर्च की रोशनी में पड़ताल का प्रयास किया तो तस्कर भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed