{"_id":"6ae65e2150631f278e0c0f19","slug":"seven-athletes-from-the-district-will-showcase-their-skills-at-the-state-level-wrestling-competition-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-171345-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे जिले के सात खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे जिले के सात खिलाड़ी
विज्ञापन
दो नवंबर को सुल्तानपुर में आयोजित होगी प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता
पडरौना। जिले के सात कुश्ती खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। दो नवंबर को सुल्तानपुर में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय ट्रायल के आधार पर किया गया है।
उपक्रीड़ाधिकारी प्रवेश कुमार रावत ने बताया कि प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जिला स्थल पर हुए ट्रायल में कुश्ती के 15 खिलाड़ियों को मंडल स्तर पर आयोजित ट्रायल में प्रतिभाग करने के लिए भेजा गया था। मंडल स्तरीय ट्रायल में जिले के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। इसके आधार पर सात खिलाड़ियों ने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाई है। दो नंवबर से सुल्तानपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी प्रतिभाग करने के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दिए हैं।