फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Service, security and good governance rule in the BJP government

Kushinagar News: भाजपा सरकार में सेवा, सुरक्षा व सुशासन का राज

Fri, 28 Mar 2025 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 28 Mar 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Service, security and good governance rule in the BJP government
कुशीनगर। प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर बृहस्पतिवार को जिले में जगह-जगह प्रदर्शनी एवं जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान शासन के सेवा, सुरक्षा व सुशासन पर चर्चा करते हुए यूपी में भाजपा की योगी सरकार के आठ वर्ष के कार्यकाल को बेमिसाल बताया गया। मंसाछापर प्रतिनिधि के अनुसार विशुनपुरा ब्लॉक सभागार में आयोजित प्रदर्शनी एवं जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार गुंडा राज समाप्त कर केवल विकास का काम किया है। इस सरकार में सेवा, सुरक्षा व सुशासन का राज है। ब्लाक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, जिला महामंत्री सूदर्शन पाल आदि मौजूद रहे। कोटवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि मोदी के मार्गदर्शन में योगी के नेतृत्व में किसान, नौजवान, गांव गरीब आम आवाम के हित में ऐतिहासिक विकास करवाया गया है। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव, जिला प्रधान संघ अध्यक्ष संतोष मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार विधायक विवेकानंद पांडेय ने आइपीएल चीनी मिल गेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता की। उन्होंने सरकार के विकास कार्यों को गिनाते हुए खड्डा विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को भी गिनाया।
विज्ञापन

भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, प्रधान प्रबंधक एनपी सिंह आदि मौजूद रहे। सुकरौली प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लाक के सभागार में ब्लाक प्रमुख रंजना पासवान की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में देश व प्रदेश का निरंतर विकास हो रहा है। मथौली प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत मथौली कार्यालय में एक कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष नवरंग सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार बिना किसी भेद भाव के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग को दे रही है। मोतीचक ब्लॉक के सभागार कक्ष में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश शाही ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने उत्तर प्रदेश को विकास के मार्ग पर अग्रसर किया है। फाजिलनगर प्रतिनिधि के अनुसार फाजिलनगर विधायक सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा ने भाजपा कैंप कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में प्रदेश ने कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और सामाजिक कल्याण तथा सड़क निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुआ है।रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड कार्यालय रामकोला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता सेवा और सुशासन के साथ विकाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed