फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sent wife home... young man found hanging from a noose in the bamboo grove in the morning.

Kushinagar News: पत्नी को भेज दिया घर...सुबह बंसवारी में फंदे से लटका मिला युवक

Thu, 16 Jul 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 16 Jul 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Sent wife home... young man found hanging from a noose in the bamboo grove in the morning.
गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी क्षेत्र के मछरिया गांव के दलजीत कुंवर टोला महेशपुर में बुधवार सुबह संतोष मद्धेशिया (35) पुत्र स्वर्गीय बाबूलाल मद्धेशिया का शव बांस की कोठ में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर आई पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, मंगलवार दोपहर संतोष अपनी पत्नी शिमला देवी के साथ खेत में काम करने गए थे। शाम को उन्होंने अपना मोबाइल पत्नी को देकर उन्हें घर भेज दिया और स्वयं खेत पर ही रुक गए। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह करीब 10 बजे परिजन दोबारा खेत की ओर गए तो घर से लगभग 300 मीटर दूर बांस की कोठ में संतोष का शव फंदे से लटरा देख उनके होश उड़ गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंच गई।
विज्ञापन

संतोष मद्धेशिया चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे और ठेला चलाकर परिवार का भरण-पोषण करत थे। परिवार में पत्नी शिमला देवी, 10 वर्षीय पुत्र आदित्य तथा सात वर्षीय पुत्री सलोनी और पांच वर्षीय पुत्री अंशिका हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संतोष मद्धेशिया की असमय मौत से पत्नी शिमला देवी के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्हें बच्चों की परवरिश की चिंता है। गांव में शोक का माहौल है। परिजनों ने संतोष की हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। घर वाले मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। थानाध्यक्ष आलोक यादव ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। अभी तक किसी की ओर से तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed