फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Seeing the approaching monsoon, flood rescue work accelerated

नरवाजोत और एपी बांध को पूरा कराने में तेजी

Sat, 04 Jun 2022 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Seeing the approaching monsoon, flood rescue work accelerated
एपी बांध पर परियोजना के कार्यों को पूरा कराने में जुटा बाढ़ खंड विभाग।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
मानसून करीब आते देख बाढ़ बचाव कार्य में आई तेजी
विज्ञापन

तमकुहीरोड(कुशीनगर)। मानसून करीब आते देख जिला प्रशासन बांध व बाढ़ सुरक्षा के लिए गंभीर हो गया है। बाढ़ खंड के अभियंताओं ने सेवरही क्षेत्र के नरवाजोत व एपी बांध पर स्वीकृत परियोजनाओं को पूरा कराने का कार्य तेज कर दिया है।
इस समय नरवाजोत में किमी 1.700 पर 863.35 लाख की लागत से ठोकर एवं रिवेटमेंट का कार्य, एपी बांध पर बिनटोली के सामने किमी 1.480 पर 853.03 लाख की लागत से ठोकर पुनर्स्थापना का कार्य, एपी बांध पर बाघाचौर के सामने किमी 12.000 से किमी 12.850 के बीच 852.32 लाख की लागत से रिवेटमेंट व स्लोप पिचिंग का कार्य और एपी बांध पर नोनियापट्टी में किमी 12.860 पर 918.88 लाख की लागत से ठोकर पुनर्स्थापना का कार्य चल रहा है। बाढ़ खंड तृतीय के जेई चंदप्रकाश, रमेशधर दुबे, सुनील कुमार यादव आदि ने बताया कि मानसून आने से पहले कार्य पूरा कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

बांध के किनारे बसे दीनानाथ सिंह, पप्पू यादव, संजय सिंह, बृजकिशोर साहनी, पुजारी सिंह, प्रभुनाथ यादव, प्रदीप सिंह आदि का कहना है मानसून से पहले काम पूरा हो जाए, तभी यह क्षेत्र बाढ़ से सुरक्षित रह सकता है। बाढ़ खंड तृतीय के सहायक अभियंता एसके प्रियदर्शी का कहना है कि परियोजना के सभी कार्यो को निर्धारित अवधि के अंदर पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed