{"_id":"6a9f2a5ba9e889702e0ec66e","slug":"security-of-evm-warehouse-checked-cctv-and-electricity-system-reviewed-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-167446-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा परखी, सीसीटीवी और बिजली व्यवस्था का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा परखी, सीसीटीवी और बिजली व्यवस्था का लिया जायजा
विज्ञापन
कुशीनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने सोमवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं को परखा और संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए।
डीएम महेंद्र सिंह तंवार ने वेयरहाउस के चारों ओर लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, उनकी कार्यशीलता और कवरेज की जांच की। उन्होंने कक्षवार बिजली आपूर्ति, बैकअप व्यवस्था, खिड़कियों व रोशनदानों की सुरक्षा तथा प्रवेश और निकास व्यवस्था का भी जायजा लिया। बाहरी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि ईवीएम वेयरहाउस निर्वाचन प्रक्रिया की दृष्टि से बेहद संवेदनशील परिसर है। इसलिए इसकी सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी सुरक्षा उपकरणों को हर समय क्रियाशील रखने, सीसीटीवी की नियमित जांच करने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में बैकअप व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा। उन्होंने वेयरहाउस में अनधिकृत प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाने के साथ ही सुरक्षा संबंधी सभी अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए। साथ ही निर्वाचन आयोग के निर्धारित प्रोटोकॉल और दिशा-निर्देशों का गंभीरता से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा।
इस दौरान एडीएम वैभव मिश्र, सपा जिलाध्यक्ष राम अवध यादव, भाजपा नेता केशव उपाध्याय, बसपा नेता सुभाष भास्कर, कांग्रेस नेता धनंजय सिंह, आप नेता सत्येंद्र कुमार यादव, अपना दल के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार पटेल आदि मौजूद रहे।