फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Secretary suspended for negligence

लापरवाही बरतने पर सचिव निलंबित

Wed, 11 Aug 2021 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Secretary suspended for negligence
लापरवाही बरतने पर सचिव निलंबित
विज्ञापन

जरार गांव में पीएम आवास में अपूर्ण होने पर कार्रवाई
सभी किस्त भेजने के बाद भी आवास अपूर्ण
संवाद न्यूज एजेंसी
जटहां बाजार। विशुनपुरा ब्लॉक के जरार गांव में पीएम आवास की सभी किस्त मिलने के बाद भी आवास अपूर्ण थे। इस मामले में डीडीओ ने लापरवाही बरतने के मामले में सचिव को निलंबित कर दिया है।

जरार गांव में वर्ष 2020-21 में प्रधानमंत्री आवास भेजा गया था। लापरवाही यह रही कि मनमानी तौर पर लाभार्थियों को पीएम आवास की सभी किस्त भेज दी गई, लेकिन निर्माण पूर्ण नहीं हो सका था। 20 जुलाई को विशुनपुरा ब्लॉक में समीक्षा बैठक के दौरान जिले के प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के सामने यह मामला आया था। इसके बाद मंत्री ने नाराजगी जताई थी। आरोप है कि जरार गांव में करीब 19 लाभार्थियों का तीनों किस्तों का भुगतान कर दिया गया और आवास अभी भी अपूर्ण हैं। इस मामले में बीडीओ आनंद प्रकाश ने गांव में पहुंचकर जांच की थी और लाभार्थियों से आवास का निर्माण शीघ्र कराने का निर्देश दिए थे। इस मामले में 28 जुलाई को अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था, जिसके बाद जांच शुरू हो गई। डीडीओ राजनाथ प्रसाद भगत ने बताया कि कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में सचिव विनोद दुबे को निलंबित कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed