{"_id":"6893b0b046f8165cf90f1325","slug":"secondary-teachers-union-staged-a-sit-in-protest-demanding-restoration-of-the-service-security-clause-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-143005-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: माध्यमिक शिक्षक संघ ने दिया धरना, सेवा सुरक्षा की धारा बहाली की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: माध्यमिक शिक्षक संघ ने दिया धरना, सेवा सुरक्षा की धारा बहाली की मांग
Thu, 07 Aug 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
डीआईओएस कार्यालय पर धरना देते शिक्षक। स्रोत-सोशल मीडिया
पडरौना। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) की तरफ से बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में धरना, प्रदर्शन किया गया। इसमें संघ की तरफ से सेवा सुरक्षा की धारा 21, 12, 18 की पुनः बहाली करने समेत अन्य मांगों को पूरा करने की मांग करते हुए सीएम को संबोधित ज्ञापन डीआईओएस को सौंपा गया।
धरना को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री राजीव यादव ने कहा कि सेवा सुरक्षा की धारा पुनः बहाली, राजकीयकरण, कैशलेश चिकित्सा आदि को लेकर चरणबद्ध आंदोलन होगा। संघ की मांगे नहीं मानी जाती हैं तो पूरे प्रदेश के शिक्षक विधान सभा का घेराव करेंगे। धरने को संचालक समिति प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य डॉ. घनश्याम तिवारी, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, जिलामंत्री जुगेश यादव, अटेवा के जिलाध्यक्ष अजय कुमार आदि ने भी संबोधित किया। इसके बाद सीएम को संबोधित ज्ञापन डीआईओएस को सौंपा गया। इस दौरान प्रमोद मौर्य, मुजीब आलम, राजकुमार वर्मा, संजय कुमार, अरुणेश त्रिपाठी, दिनेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।