Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Secondary school teachers will be trained

माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों को किया जाएगा प्रशिक्षित

Wed, 16 Nov 2022 06:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Secondary school teachers will be trained
माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों को किया जाएगा प्रशिक्षित
विज्ञापन

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद तैयार करेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम
पडरौना। माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से संचालित विद्यालयों में तैनात शिक्षकों को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की तरफ से प्रशिक्षित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण हाईस्कूल और इंटर की कक्षाओं में गणित और विज्ञान पढ़ाने वाले शिक्षकों को दिया जाएगा।
एससीईआरटी का गठन इन सर्विस शिक्षकों के शोध के लिए हुआ है, लेकिन लंबे समय से प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों में तैनात शिक्षकों को ही भाषा, गणित और विज्ञान समेत अन्य प्रमुख विषयों के शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशिक्षण देेने के बाद परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई की गुणवत्ता बेहतर हुई है।
विज्ञापन

इसको देखते हुए अब राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की तरफ से माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की योजना बनाई जा रही है। यह प्रशिक्षण पहले हाईस्कूल और इंटर की कक्षाओं में गणित और विज्ञान पढ़ाने वाले शिक्षकों को दी जाएगी। इस प्रशिक्षण में गणित और विज्ञान पढ़ाने वाले शिक्षकों को कई तथ्यों की जानकारी उपलब्ध कराकर कक्षा में सरल उदाहरण प्रस्तुत करने के अलावा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के बारे में कई जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस रविंद्र सिंह ने बताया कि शासन की तरफ से माध्यमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षकों को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की तरफ से प्रशिक्षण की योजना बनाई जा रही है। इसके संबंध में अभी जिला स्तर पर पत्र नहीं मिला है। इस संबंध में पत्र मिलते ही प्रशिक्षण की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed