फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Search was done all night, predatory animal not found

Kushinagar News: पूरी रात की गई तलाश, नहीं मिला हिंसक जानवर

Sun, 05 Nov 2023 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Search was done all night, predatory animal not found
- चमरडीहा के गन्ने के खेत में बछड़ा हुआ था हिंसक जानवर का शिकार
विज्ञापन




खड्डा। चमरडीहा गांव में हिंसक जानवर होने की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम के साथ ग्रामीणों ने पूरी रात पहरेदारी की। इस दौरान विभागीय टीम आसपास के इलाकों में तलाश भी की, लेकिन हिंसक जानवर का कोई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार सुबह गन्ने के खेत में बछड़े का खून से लथपथ शव मिला था। इसके बाद से ही गांव में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद रात में पहरेदारी शुरू कर दी।

शुक्रवार को चमरडीहा गांव के पास गन्ने के एक खेत में घुमंतू बछड़े का क्षत विक्षत शव मिला था। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने कई जगह तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। वन विभाग यह पुष्ट नहीं कर पाया है कि हिंसक जानवर तेंदुआ है या कोई और। रेंजर श्रीप्रकाश पांडेय और डिप्टी रेंजर अमित तिवारी के नेतृत्व में वन कर्मचारियों की टीम ने रात में सर्च अभियान चलाया, लेकिन कहीं जानवर दिखाई नहीं दिया। बछड़े की मौत लगभग चार दिन पूर्व होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। शनिवार को फिर चर्चा शुरू हो गई कि चमरडीहा गांव की एक महिला सरेह की तरफ गई थी। वापस आकर बताई कि कोई जानवर मौजूद है। हालांकि महिला का नाम जाहिर नहीं हो पा रहा है। डिप्टी रेंजर अमित तिवारी ने बताया कि रात में कांबिंग की गई, लेकिन जानवर का पता नहीं चल पाया है। लोगों से सतर्क रहने की अपील है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed