{"_id":"665a58565f6dcdbc80036074","slug":"sdrf-team-searched-missing-youth-not-found-even-on-second-day-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-117631-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एसडीआरएफ टीम ने की तलाश, दूसरे दिन भी नहीं मिला लापता युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एसडीआरएफ टीम ने की तलाश, दूसरे दिन भी नहीं मिला लापता युवक
Sat, 01 Jun 2024 04:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 01 Jun 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। गंडक नदी में दोस्तों के साथ बृहस्पतिवार को स्नान करते समय गंडक नदी में लापता युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम शुक्रवार को सुबह पहुंची। मोटर बोट से पूरे दिन युवक की तलाश की गई लेकिन, उसका पता नहीं चल सका। नदी घाट पर परिजन भी मौजूद रहे।
खड्डा थाना क्षेत्र के भैसहा घाट पर गंडक नदी में स्नान करने के लिए तीन युवक बृहस्पतिवार को पहुंचे। नदी में स्नान करते समय तीनों डूबने लगे। यह देख नदी घाट पर मौजूद युवक नदी में कूद गए और दो युवकों को किसी तरह बाहर निकाला, जबकि खड्डा कस्बे के अभय गुप्ता लापता हो गए। स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर शाम तक तलाश की गई। लेकिन, पता नहीं चल सका। क्षेत्रीय विधायक पर तहसील प्रशासन ने एसडीआरएफ गोरखपुर को सूचना दी। शुक्रवार की सुबह मोटरबोट के साथ टीम भैसहाघाट पर पहुंची और अभय की तलाश शुरू की। घटना स्थल से लगभग तीन किलोमीटर दूर तक टीम ने तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। अभय के पिता बच्चे लाल खड्डा सुभाष चौक पर फल की दुकान चलाते हैं। आंखों में आंसू लिए बोले कि घटना के पहले अभय फल की दुकान पर बैठा था। जब मैं खाना खाकर आया तब वह पैथाेलाॅजी पर जाने की बात कहकर निकला था। पता नहीं कब नदी में स्नान करने पहुंच गया। भगवान ने यह क्या किया? घर में बहू गर्भवती है। उसकी हाल चिंताजनक बनी है।
रजवाहा में डूब रहे बालक को बचाया, हालत गंभीर
-रामकोला थाना क्षेत्र के हरपुर माफी गांव के कुंवर छपरा से गुजरी रजवाहा में डूबने लगा बालक
-आनन-फानन में बालक को निकाल सीएचसी ले गए परिजन, वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
लक्ष्मीगंज। रामकोला थाना क्षेत्र के हरपुर माफी गांव के कुंवर छपरा से होकर गुजरी रजवाहा में शुक्रवार की सुबह नहाने गया आठ वर्षीय बालक डूबने लगा। वहां नहा रहे लोगों ने उसको बाहर निकाल लिया। परिजन उसे लेकर सीएचसी रामकोला पहुंचे, जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
गांव निवासी मिठाई मौर्य का आठ वर्षीय पुत्र अमन शुक्रवार की सुबह गांव के कुछ बच्चों के साथ अमडरिया रजवाहा में नहाने गया था। गहरे पानी में जाने की वजह से वह डूबने लगा। बच्चों ने शोर मचाया तो गांव के लोग पहुंचे और अमन को ढूंढ़कर बाहर निकाला। लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन अमन को लेकर सीएचसी रामकोला पहुंचे, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।