फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   SDM resolved the road dispute

Kushinagar News: एसडीएम ने सुलझाया रास्ते का विवाद

Mon, 12 May 2025 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
SDM resolved the road dispute
तमकुहीरोड। पिपराघाट ग्राम सभा के जोगनी टोला स्थित शिव मंदिर जाने वाली सड़क को लेकर बीते बीस साल से चल रहा विवाद रविवार को समाप्त हो गया। एसडीएम के निर्देश पर पहुंचे राजस्वकर्मी ने पुलिस की मौजूदगी में पैमाइश कर रास्ता खुलवा दिया। पिपराघाट ग्राम सभा के जोगनी टोला में 20 वर्ष पहले शिव मंदिर का निर्माण कराया गया था। गांव के कुछ लोग मंदिर जाने वाली सड़क पर अतिक्रमण कर रास्ता अवरुद्ध कर दिया। इस मामले को सुलझाने के लिए कई बार प्रयास किया गया, लेकिन कोई समाधान नही हुआ। गांव के लोगों ने तमकुहीराज एसडीएम ऋषभ देवराज पुण्डिर से शिकायत की। उन्होंने इसको गंभीरता से लेते हुए राजस्वकर्मियों व पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिए। रविवार को राजस्व निरीक्षक जयंत गुप्ता व हलका लेखपाल प्रमोद यादव की अगुवाई में गांव में पहुंची राजस्व टीम ने ग्राम प्रधान रामाजी निषाद, यमुना सिंह, सरल शर्मा, श्रीराम निषाद आदि की मौजूदगी में दोनों पक्षों को बुलाकर पहले पैमाईश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed