{"_id":"6a8c99ab1f39294589044923","slug":"sdm-inspected-two-sugar-warehouses-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-166487-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एसडीएम ने किया दो चीनी गोदामों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एसडीएम ने किया दो चीनी गोदामों की जांच
Tue, 25 Aug 2026 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। चीनी व्यापारियों पर लागू स्टॉक लिमिट के अनुपालन की जांच के लिए सदर एसडीएम ने सोमवार की शाम शहर के दो चीनी गोदामों का निरीक्षण किया। गोदामों में उपलब्ध चीनी, स्टॉक रजिस्टर तथा ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज विवरण का मिलान किया गया।
एसडीएम राजीव निगम ने व्यापारियों को निर्देश दिया कि वे प्रत्येक शुक्रवार को अपने स्टॉक का विवरण निर्धारित पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपडेट करें। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार चीनी की कृत्रिम कमी पैदा करने, जमाखोरी अथवा कालाबाजारी की किसी भी शिकायत पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोदामों में रखी चीनी की मात्रा, खरीद-बिक्री अभिलेखों और स्टॉक सीमा के अनुपालन की समीक्षा की। जांच में अभिलेखों को अद्यतन रखने तथा शासन के निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन को देखते हुए चीनी की उपलब्धता और कीमतों पर लगातार नजर रखी जा रही है। उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर चीनी उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन नियमित रूप से निरीक्षण अभियान चला रहा है। उन्होंने व्यापारियों को चेतावनी दी कि नियमों के उल्लंघन की स्थिति में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।