{"_id":"64a70ecdc83116eee0064064","slug":"sdm-inspected-chc-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-1013-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एसडीएम की जांच में नेत्र कक्ष में लटका मिला ताला, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एसडीएम की जांच में नेत्र कक्ष में लटका मिला ताला, नोटिस जारी
Fri, 07 Jul 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 07 Jul 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एंजेसी
पडरौना। कप्तानगंज सीएचसी और इस परिसर संचालित राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय का बृहस्पतिवार को एसडीएम ने जांच की। जांच में नेत्र जांच कक्ष में ताला लटका मिला। इसे गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने संबंधित के खिलाफ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा।
सुबह करीब 11 बजे कप्तानगंज एसडीएम व्यास नारायण उमराव सीएचसी पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले परिसर में संचालित राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय की जांच की। डॉ. नीति सिन्हा सीएल पर थीं और फार्मासिस्ट संजय धर द्विवेदी मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर रहे थे। चौकीदार मनोज कुमार भी उपस्थित रहे।
उपस्थिति रजिस्टर में क्रम संख्या एक पर फार्मासिस्ट दो नंबर पर चौकीदार और तीन नंबर पर डॉक्टर का नाम दर्ज था। इस पर एसडीएम ने फार्मासिस्ट को फटकार लगाते हुए उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर में सबसे पहले डॉक्टर का नाम लिखने व इसके बाद फार्मासिस्ट व चौकीदार का नाम दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने नेत्र कक्ष की जांच तो वहां ताला लटका मिला। इसको गंभीरता से लेते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रितेश कुमार सिंह को अनुपस्थित नेत्र कक्ष के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने बताया कि होम्योपैथिक चिकित्सालय के डॉक्टर के अनुपस्थित होने की शिकायत बार-बार मिल रही थी। इसको गंभीरता से लेते हुए जांच की गई। इसके अलावा अन्य कमियां मिली हैं। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।