फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   sdm dig road to stop sand mining

Kushinagar News: बालू खनन रोकने के लिए एसडीएम ने खुदवाए गड्ढे

Tue, 27 Dec 2022 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
sdm dig road to stop sand mining
विरवट कोंहवलिया में अवैध बालू खनन रोकने को लेकर सड़क की खुदाई करवाते एसडीएम व्यास नारायण उमराव।? - फोटो : KUSHINAGAR
बालू खनन रोकने के लिए एसडीएम ने खुदवाए गड्ढे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। एपी तटबंध के ग्राम सभा विरवट कोन्हवलिया में लगातार अवैध बालू खनन को रोकने के लिए एसडीएम व्यास नारायण उमराव ने अभियान चलाया है। उन्होंने बालू खनन के रास्तों पर जेसीबी से गड्ढे खुदवा दिए हैं, जिससे तस्करों के वाहनों की आवाजाही न हो सके।

एपी तटबंध और पिपराघाट में अवैध बालू खनन हो रहा है। इसकी सूचना पर पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई में पहले भी बालू लदे वाहन बरामद हो चुके हैं। अवैध खनन को रोकने के उद्देश्य से मंगलवार की शाम तमकुहीराज एसडीएम, नायब तहसीलदार आशीष रंजन और तरयासुजान के थानाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सिंह, हल्का लेखपाल धीरेंद्र राम पुलिस बल के साथ विरवट कोन्हवलिया में एपी तटबंध पर पहुंचे। हालांकि इस दौरान बालू खनन करते हुए कोई व्यक्ति नहीं पकड़ा गया। इसके बाद बालू खनन के वाहनों के आवागमन वाले रास्ते में दोनों तरफ जेसीबी से गड्ढा खुदवा दिया गया। इस संबंध में एसडीएम व्यास नारायण उमराव का कहना था कि अवैध बालू खनन कारोबार इसी तरह से अभियान चलाकर रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed