{"_id":"67c352690053f80e180c3356","slug":"screws-seven-miscreants-banished-from-the-district-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-133027-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकंजा : जिला बदर किए गए सात बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकंजा : जिला बदर किए गए सात बदमाश
Sun, 02 Mar 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 02 Mar 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिले में सक्रिय सात बदमाशों पर अपर जिला मजिस्ट्रेट न्यायिक प्रेम कुमार के कोर्ट ने गुंडा एक्ट नियंत्रण अधिनियम के तहत जिला बदर की कार्रवाई की है। इन बदमाशों के खिलाफ दर्ज मुकदमों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। सातों बदमाश छह माह तक अपनी हाजिरी महराजगंज और देवरिया जिले के चिह्नित थानों पर लगाएंगे।
थाना क्षेत्र के सक्रिय बदमाशों पर शिकंजा पुलिस-प्रशासन की ओर से लगातार कसा जा रहा है। कसया थाना क्षेत्र के मुकुंदहा दीवान टोला निवासी लंका उर्फ जहरुद्दीन, तरायासुजान थाना क्षेत्र के मठिया श्रीराम गांव निवासी हेमंत तिवारी, पटहेरवा थाना क्षेत्र के भैंसहा गांव निवासी आबिद, पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बसहिया बनवीरपुर गांव निवासी रफी अहमद, तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ निवासी आलोक मद्धेशिया, कसया थाना क्षेत्र के सबया गांव निवासी उमर फारूक उर्फ छोटे अंसारी को देवरिया जिले के लिए जिला बदर घोषित किया गया है।
जबकि पटहेरवा थाना क्षेत्र के कुचिया पिपरा टोला निवासी जमीर को महराजगंज जिले के लिए जिला बदर घोषित किया गया है।