फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Schools operating without recognition were shut down

Kushinagar News: बिना मान्यता के संचालित विद्यालय को बंद कराया

Sun, 18 May 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 18 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Schools operating without recognition were shut down
पडरौना। बिना मान्यता के संचालित विद्यालयों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने सख्त रूख अपना है। विभाग की तरफ से गठित टीम इन अमान्य विद्यालयों को बंद कराने के लिए बीते एक अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र शुरू होते ही सक्रिय हो गई। शनिवार को सदर बीईओ ने क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों की जांच की। जांच के दौरान बिना मान्यता के संचालित मिले एक विद्यालय पर कार्रवाई करते हुए उसे बंद करा दिया।
विज्ञापन

सदर बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शनिवार को क्षेत्र के नादह में संचालित चंपा देवी सरस्वती विद्या मंदिर की जांच की गई। जांच के दौरान स्कूल प्रबंधक से विद्यालय की मान्यता संबंधि कागजात मांगी गई। उन्होंने मान्यता संबंधित किसी भी तरह का प्रपत्र नहीं दिखाए।
विज्ञापन

जांच के दौरान विद्यालय में नर्सरी से कक्षा दसवीं तक शिक्षण कार्य संचालित मिला। नामांकित 236 विद्यार्थियों को टीन शेड में बैठाकर शिक्षण कार्य कराया जा रहा था। इसको गंभीरता से लेते हुए विद्यालय को बंद कराते हुए वहां नामांकित विद्यार्थियों को पास के परिषदीय विद्यालय में नमांकन कराने के लिए निर्देश दिया। उन्होंने चेताया कि यदि बिना मान्यता के दूबारा विद्यालय का संचालन होता पाया गया तो जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed