फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   School van driver forced sixth class student to convert, arrested

Kushinagar News: स्कूल वैन चालक ने छठी की छात्रा का कराया धर्मांतरण, गिरफ्तार

Wed, 23 Jul 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 23 Jul 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
School van driver forced sixth class student to convert, arrested
कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का स्कूल वैन चालक ने शादी का झांसा देकर धर्मांतरण करा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी एक निजी स्कूल में पढ़ती थी। वैन चालक किशोरी के अलावा अन्य छात्र-छात्राओं को स्कूल लेकर आता-जाता था।
विज्ञापन

इसी दौरान शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया। आरोपी छात्रा को मोबाइल और रुपये देता था। उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म भी किया। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने एसपी संतोष कुमार मिश्रा को तहरीर देकर बेटी के धर्मांतरण की शिकायत की। एसपी के आदेश पर सक्रिय हुई सेवरही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सेवरही थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 12 वर्षीय छात्रा एक निजी स्कूल में कक्षा छह में पढ़ती थी। उसी स्कूल में में तरयासुजान थाना क्षेत्र के झड़वा गांव निवासी सज्जाद हुसैन उर्फ आशिक वैन चलाता था। स्कूल लेकर आते-जाते समय छात्रा से आरोपी सज्जाद हुसैन ने अपना धर्म व नाम छिपाकर शादी का झांसा देकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। करीब एक साल तक दोनों के बीच बात होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म भी किया। आरोपी किशोरी का धर्मांतरण करा दिया था। किशोरी का मोबाइल देखने व आरोपी के साथ शादी की जिद करने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद घरवाले परेशान हो गए। किशोरी की मां ने सोमवार को एसपी से मिलकर शिकायत की।

एसपी के निर्देश पर युवक के खिलाफ धर्मांतरण कराने, लव जिहाद, पाक्सो एक्ट जैसे गंभीर धाराओं में सेवरही पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि आरोपी ने अपने प्रेमजाल में फंसाकर किशोरी का यौन शोषण किया व उसके साथ शादी का झांसा देकर उसका धर्म परिवर्तन कराया। इसके अलावा पीड़िता का नाम बदलकर सोनी खातून पत्नी सज्जाद हुसैन के नाम से आधार कार्ड बनवा लिया था। सज्जाद हुसैन उर्फ आशिक स्कूल का मारुती वैन चलाता था। इसी दौरान उसने उसी स्कूल की पढ़ने वाली लड़की को अपना नाम चुन्नू बताकर अपने झांसे में फंसा लिया और उसका यौन शोषण किया। धर्म परिवर्तन कराकर विवाह करने की योजना बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed