फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   School religious harassment complaint

स्कूल पर धार्मिक उत्पीड़न की शिकायत

Sat, 16 Apr 2016 11:24 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Sat, 16 Apr 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
School religious harassment complaint
कसया-सपहा मार्ग पर स्थित एक स्कूल के प्रधानाचार्य पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बच्चों का मानसिक और धार्मिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाकर केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र को ज्ञापन दिया। - फोटो : अमर उजाला
कसया। कसया-सपहां मार्ग पर स्थित एक स्कूल के प्रधानाचार्य पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बच्चों का मानसिक और धार्मिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाकर केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने शिकायत की जांच कराकर कार्रवाई की मांग भी की। शिकायती पत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से आरोप लगाया गया है कि स्कूल में एक समुदाय विशेष के बच्चे भी शिक्षा ग्रहण करते हैं।
विज्ञापन


आरोप है कि बच्चे जब हाथ में रक्षा सूत, माथे पर तिलक लगाकर जाते हैं तो स्कूल के प्रधानाचार्य जबरन हाथ से रक्षा सूत कटवाकर बाहर फेंकवा देते हैं। माथे पर लगा तिलक भी मिटवा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर कोई विद्यार्थी इसकी पुनरावृत्ति करता है तो कक्षा से बाहर निकालकर उसे दंडित भी किया जाता है। कार्यकर्ताओं ने मंत्री को दिए पत्र में शिकायत की जांच कराने तथा जांच में दोषी मिलने पर संबंधित प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई कर स्कूल की मान्यता रद्द करने की मांग की।


शिकायती पत्र देने वालों में भाजपा पूर्व जिला संयोजक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, ओमप्रकाश वर्मा, पवन केडिया, विनोद गिरी, वीरेंद्र यादव, बलराम यादव, आशुतोष त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed