फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   'School Chalo Abhiyan': Awareness Rally Held in Maghar

स्कूल चलो अभियान : मगहर में निकाली गई जागरूकता रैली

Fri, 03 Apr 2026 03:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
'School Chalo Abhiyan': Awareness Rally Held in Maghar
मगहर। माॅडल प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय शेरपुर मगहर के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। इस दौरान छात्रों व शिक्षकों ने विभिन्न मोहल्लों का भ्रमण कर शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया और ज्यादा से ज्यादा नामांकन कराने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

रैली के दौरान छात्र जहां कतार में खड़े होकर हाथ में शिक्षा को लेकर विभिन्न स्लोगनों से लिखी तख्तियों के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे थे। दूसरी तरफ शिक्षक माइक से सरकार द्वारा शिक्षा को लेकर चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी देते रहे।
विज्ञापन

माॅडल प्राथमिक स्कूल शेरपुर के प्रधानाध्यापक योगेंद्र राजभर ने बताया कि सरकार शिक्षा के प्रति जागरूक है, जिसके लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। इसके अच्छे परिणाम भी सामने आ रहे हैं। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेकर अपनी उपस्थिति का अहसास कराते दिख रहे हैं। सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed