फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   School bus collides with auto, four injured

Kushinagar News: स्कूल बस ने ऑटो में मारी टक्कर, चार घायल

Wed, 10 Sep 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 10 Sep 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
School bus collides with auto, four injured
लक्ष्मीगंज। रामकोला थाना क्षेत्र के कप्तानगंज-नौरंगिया मार्ग पर स्थित रामबाग चौराहे पर मंगलवार सुबह एक स्कूली बस के चपेट में आने से आटो में सवार चार लोग घायल हो गए। मौके पर आई पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए कप्तानगंज सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलाें को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कप्तानगंज से एक ऑटो पकड़ीयार चौराहा जा रहा था, उसी समय स्कूली बस से रामबाग चौराहे पर टक्कर हो गई। इसमें ऑटो सड़क पर पलट गया। जिससे आटो में सवार चार लोग घायल हो गए। हादसे में घायल पडरौना कोतवाली क्षेत्र के सेमरिया बाजार निवासी गोबरी मद्धेशिया (70), तरयासुजान थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी रामकिशुन (60), अनुज मद्धेशिया (10), रमावती देवी (60) का प्राथमिक इलाज कप्तानगंज में हुआ। जहां से गोबरी, रामकिशुन व रमावती देवी को मेडिकल कालेज रेफर किया गया। इस संबंध में एसओ आरपी सिंह ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed