फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Scholarship exam: You can apply till 5th September

छात्रवृत्ति परीक्षा : पांच सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

Mon, 19 Aug 2024 06:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 19 Aug 2024 06:35 AM IST
विज्ञापन
Scholarship exam: You can apply till 5th September
पडरौना। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा दस नवंबर को आयोजित होगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख पांच सितंबर निर्धारित की गई है। इस परीक्षा में कक्षा आठ में पढ़ने वाले विद्यार्थी ही शामिल होते हैं। जो विद्यार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हो जाता है, उसे कक्षा नौ से 12वीं तक किसी सरकारी स्कूल में पढ़ाई करने पर हर साल 12 हजार रुपये दिए जाते हैं।
विज्ञापन

चार साल तक लगातार 12 हजार रुपये वार्षिक मिलने से विद्यार्थी भी इससे प्रेरित होते हैं। बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या ने बताया कि शिक्षा सत्र-2025-26 के लिए इस बार दस नवंबर को परीक्षा करई जाएगी। अनुसूचित जाति एवं जन जाति के ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने शिक्षा सत्र 2023-24 में कक्षा सात की परीक्षा कम से कम 55 प्रतिशत अंक से उत्तीर्ण की हो और आठवीं में पढ़ाई कर रहे हों, वे परीक्षा में शामिल होंगे। इसके अलावा ऐसे छात्र-छात्राएं, जिनके अभिभावक की वार्षिक आय साढ़े तीन लाख से अधिक न हो वे भी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, राजकीय आवासीय एवं प्राइवेट विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को 12वीं तक पढ़ाई करने के लिए प्रत्येक वर्ष 12 हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed