{"_id":"fa2e46e962c0332386e161081f4c12c1","slug":"scattered-among-the-68-percent-voting-gtnaaen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिटपुट घटनाआें के बीच 68 फीसदी मतदान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिटपुट घटनाआें के बीच 68 फीसदी मतदान
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Sat, 28 Nov 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। ग्राम प्रधानों और सदस्यों के लिए पहले चरण का मतदान शनिवार को छिटपुट घटनाओं के बीच संपन्न हो गया। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के एक बूथ पर प्रधान पद के प्रत्याशी और कुछ एजेंटों के बीच विवाद हो जाने की वजह से तकरीबन 20 मिनट तक मतदान बाधित रहा।
नाबालिगों के मतदान करने, पोलिंग बूथाें के पास झगड़ा करने और वहां खड़े रहने के आरोप में 95 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस उन्हें लेकर थाने चली गई, जिन्हें मतदान के बाद छोड़ा गया। पहले चरण में खड्डा, नेबुआ नौरंगिया, रामकोला और कप्तानगंज ब्लॉक में कुल 68.3 प्रतिशत मतदान हुआ।
खड्डा में 75 ग्राम प्रधानों और 977 सदस्यों के लिए 220, नेबुआ नौरंगिया के 77 ग्राम प्रधानों, 991 सदस्यों के लिए 226, रामकोला में 58 ग्राम प्रधान, 772 सदस्यों के लिए 237 और कप्तानगंज में 76 ग्राम प्रधानों, 990 सदस्यों के लिए 207 बूथों पर मतदान कराया गया। सुबह सात बजे से शुरू हुई मतदान की प्रक्रिया शाम पांच बजे तक चली। खड्डा और नेबुआ नौरंगिया जैसे पिछड़े इलाकों में मतदान को लेकर लोगों में रुझान अधिक देखा गया। वहां सुबह से ही मतदान प्रतिशत ज्यादा रहा।
विज्ञापन
खड्डा में 69.58 प्रतिशत, नेबुआ नौरंगिया में 68.70 प्रतिशत, रामकोला में 67.88 प्रतिशत और कप्तानगंज में 66.99 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इन चारो ब्लॉकों में कुल 68.3 प्रतिशत मतदान हुआ। मतपेटियां देर शाम तक कड़े सुरक्षा पहरे में स्ट्रॉग रूम में जमा होती रहीं।
नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के विशुनपुरा खुर्द में एक पूर्व प्रधान की तरफ से कुछ महिलाआें को वोट दिलाने का आरोप लगाकर प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशियों और उनके एजेंटों ने विरोध किया। इस वजह से बूथ पर करीब 20 मिनट तक मतदान ठप रहा। इन चाराें ब्लॉकों के विभिन्न मतदान केंद्रों पर 44 नाबालिग पकड़े गए, जिन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया। मतदान स्थलों के इर्द-गिर्द अनावश्यक घूमने वाले 10 व्यक्ति पकड़े गए।
13 ऐसे लोग पकड़े गए, जिनके पास कोई पहचान-पत्र नहीं था और वे किसी अन्य के स्थान पर वोट देने पहुंचे थे। इस तरह के आरोपों में नेबुआ नौरंगिया में 15, कप्तानगंज में चार और रामकोला में नौ लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। मतदान स्थल के पास झगड़ रहे दो व्यक्तियों को भी पकड़कर पुलिस थाने लेती गई। इस तरह पुलिस प्रशासन की तरफ से कुल 15 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।