{"_id":"65a84715900c9b4d790c9eac","slug":"scammers-stole-rs-25000-from-a-woman-police-are-investigating-kushinagar-news-c-205-1-ksh1007-11159-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: उचक्कों ने महिला से उड़ाए 25 हजार, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: उचक्कों ने महिला से उड़ाए 25 हजार, पुलिस कर रही जांच
Thu, 18 Jan 2024 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 18 Jan 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
मथौली। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मथौली में स्थित बड़ौदा यू पी बैंक में एक महिला से 25 हजार रुपए की छिनैती होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस टीम जांच में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि बुधवार को लगभग 12 बजे मथौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 , चन्द्रशेखर आजाद नगर की निवासी यशोदा देवी पत्नी बलराम प्रजापति बैंक से पैसे निकालने पहुंचीं थीं। बैंक के अपने खाते से 25 हजार रुपये निकाल कर जैसे ही बाहर निकल रही थीं, कि वहां घूम रहे उचक्के उनके ब्लाउज में से पैसा निकाल कर भाग निकले। महिला ने घर पहुंच कर अपनी आप बीती बताई तथा पुलिस चौकी पर पहुंच कर तहरीर दे कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की। बैंक से मथौली पुलिस चौकी की दूरी महज 50 मीटर है। सूचना मिलने पर कप्तानगंज के थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार ने मौके पर पहुंचकर बैंक का सीसीटीवी फुटेज खंगाला। उन्होंने ने बताया मामला संज्ञान में आया है। पीड़ित ने तहरीर दिया है, जांच की जा रही है।