{"_id":"68852ced49c29ab496039635","slug":"saurabh-became-president-and-rajesh-became-general-secretary-kushinagar-news-c-205-1-ksh1013-142337-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सौरभ अध्यक्ष और राजेश बने महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सौरभ अध्यक्ष और राजेश बने महामंत्री
Sun, 27 Jul 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
पकवा इनार। बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में शनिवार को शिक्षक संघ कार्यकारिणी का गठन हुआ। संस्कृत विभाग के डॉ. सौरभ द्विवेदी को अध्यक्ष, राजनीति शास्त्र विभाग के डॉ. राजेश कुमार जायसवाल को महामंत्री, हिंदी विभाग के डॉ. राम नवल प्रसाद को उपाध्यक्ष, डॉ. राकेश सोनकर को संयुक्त मंत्री, डॉ. कमाल हसन को कोषाध्यक्ष और डॉ. जितेंद्र कुमार मिश्र को गुआक्टा प्रतिनिधि चुना गया। शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष और मंत्री डॉ. त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी और डॉ. पारसनाथ ने इसकी घोषणा की।
सदन में चुने गए अध्यक्ष मंत्री के अतिरिक्त अध्यक्ष पद हेतु डॉ. राजेश कुमार सिंह और महामंत्री पद हेतु डॉ. चंद्र प्रकाश सिंह का नाम भी प्रस्तावित किया हुआ था, लेकिन दोनों ने अपनी अपनी प्रत्याशिता वापस ले ली। प्रो. राम भूषण मिश्र, पूर्व प्राचार्य प्रो. अमृतांशु शुक्ल, प्रो. इंद्रासन प्रसाद, डॉ.राघवेंद्र मिश्र, प्रो. वीरेंद्र कुमार, प्रो. रेखा तिवारी, प्रो. अवधेश पांडेय, प्रो. कौस्तुभ नारायण मिश्र आदि ने कार्यकारिणी को बधाई दिया है।