फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   sansad met gangrape victim

Kushinagar News: सामूहिक दुष्कर्म व लव जिहाद की शिकार पीड़िता के घर पहुंचे सांसद

Fri, 14 Jul 2023 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 14 Jul 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
sansad met gangrape victim
मुख्यमंत्री के विशेष सचिव को दी घटना की जानकारी
विज्ञापन

डीएम और एसपी से आरोपियों व दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नगर पालिका परिषद हाटा की निवासी सामूहिक दुष्कर्म एवं लव जिहाद की पीड़िता के घर शुक्रवार की शाम को सांसद विजय कुमार दुबे पहुंचे। उनके साथ हाटा के विधायक मोहन वर्मा भी थे। सांसद ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया तथा हर संभव न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
सांसद ने परिजनों को आश्वासन दिया कि घटना में शामिल सभी आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। सांसद ने डीएम और एसपी को फोन कर प्रभावी कार्रवाई करने तथा इस घटना में त्वरित कार्रवाई न करने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद मुख्यमंत्री के विशेष सचिव से वार्ता कर संपूर्ण घटना से अवगत कराए। उन्होंने दोषियों के विरुद्ध बुलडोजर की कार्रवाई करने का अनुरोध किया।
इस अवसर वरिष्ठ भाजपा नेता धनंजय तिवारी, मंडल अध्यक्ष हाटा मुंशी सिंह, राजेश मणि, रामानुज मिश्रा, उमेश चौबे, आनंद तिवारी, राकेश तिवारी, निखिल उपाध्याय, चिंटू शुक्ला, डॉ. रबीश सिंह, अर्जुन गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed