फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   samadhan diwas

Kushinagar News: डीएम साहब! अपनी जमीन पाने के लिए चौथी बार आई हूं, कब मिलेगा न्याय

Sun, 20 Aug 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 20 Aug 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
samadhan diwas
कप्तानगंज तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों का फरियाद सुनते डीएम रमेश रंजन ।स
फोटो है।
विज्ञापन

जिले के सभी तहसील सभागारों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 197 मामलों में से 25 निस्तारित
डीएम और सीडीओ ने कप्तानगंज तहसील सभागार में सुनीं लोगों की फरियाद

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले के सभी तहसील सभागारों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें जिले की सभी छह तहसीलों में कुल 197 मामले दर्ज किए गए। इसमें से 25 शिकायतों का मौके पर निस्तारित कर शेष मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के विभागाध्यक्षों के पास भेज दिया गया। डीएम और सीडीओ ने कप्तानगंज तहसील सभागार मेें लोगों की शिकायतें सुनीं। वहां कुल 53 मामले दर्ज हुए, जिसमें से आठ शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया।
डीएम रमेश रंजन ने कहा कि फारियादियों की शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय पर करने के लिए सरकार गंभीर है। इसलिए अधिकारियों को मामलों के निस्तारण में गंभीरता दिखानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण पूरी तरह संतोषजनक करें, ऐसे नहीं करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने कहा कि राजस्व टीम और विकास विभाग के कर्मचारी ग्राम सभा के जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेकर मामले का निस्तारण करें, ताकि पीड़ित को उचित न्याय मिल सके। इस दौरान राजस्व के 27, पुलिस के 10, विकास के दो, समाज कल्याण के तीन और अन्य विभागों के 11 समेत कुल 53 शिकायतें दर्ज हुईं, जिसमें से राजस्व के आठ मामले मौके पर निस्तारित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम व्यास नारायण उमराव, डीडीओ कल्पना मिश्रा, तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, डीएसओ दिलीप कुमार, सीएमओ डाॅ. सुरेश पटारिया, सीओ कुंदन सिंह, नायब तहसीलदार अंजू यादव आदि मौजूद रहे।
डीएम और सीडीओ की मौजूदगी में आयोजित समाधान दिवस में शिकायत लेकर पहुंची गिदहा चक बैरिया निवासी फुलबासी देवी ने कहा कि डीएम साहब! जमीन पाने के लिए तहसील दिवस में चौथी बार आई हूं, लेकिन अभी तक मेरी जमीन मुझको वापस नहीं मिली। इसको गंभीरता से लेते हुए डीएम ने एसडीएम से शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इसी तरह रोहुआ सतवारिया निवासी रामाश्रय ने कहा कि एक वर्ष से अपनी जमीन पर कब्जा पाने के लिए तहसील का चक्कर लगा रहा हूं। इसके लिए कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन हर बार लेखपाल गलत रिपोर्ट लगा देते हैं, जिससे कब्जा नहीं मिल रहा है। इस पर डीएम ने संबंधित लेखपाल को फटकार लगाते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।
बैरिया निवासी रामदेव ने कहा कि कुछ लोगों ने उनकी जमीन पर गलत तरीके से मुकदमा कर दिया है। इसको लेकर कलक्ट्रेट से लेकर तहसील तक कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक मामले का निस्तारण नहीं हुआ।
ग्रामसभा बसहिया उर्फ कप्तानगंज के बभनौली टोला निवासी रामाश्रय गुप्ता ने कहा कि मेरी जमीन पर कुछ दबंगों ने बीते 10 वर्षों से कब्जा किया है। इस मामले में तहसील प्रशासन ने पत्थरनसब करके पत्थर गढ़वा दिया। लेकिन पत्थर उखाड़ कर फेंक दिया गया। अभी तक उसके खिलाफ न तो मुकदमा दर्ज हुआ और न ही कोई कार्रवाई हुई।
तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे बहादुरपुर निवासी हेमंत चौहान ने कहा कि छोटे भाई केशव चौहान का यूपीटीयू में नामांकन कराने के लिए बीते 12 अगस्त को जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया था। लेकिन तहसीलदार के तबादले के कारण जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं हो सका। नामांकन की अंतिम तिथि नजदीक है।
रामकरणपट्टी निवासी अवधेश कुशवाहा जमीन विवाद के समाधान के लिए कार्रवाई की गुहार लगाई। लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम विकास चंद ने सभी फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण शीघ्रता से करने के निर्देश दिए। इस दौरान कुल 34 मामले दर्ज हुए, जिसमें से चार मामलों का निस्तारण मौके पर कर दिया गया।
खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार तहसील सभागार में एडीएम वैभव मिश्र की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें राजस्व के नौ, पुलिस के आठ, विकास के तीन, खाद्य एवं रसद के तीन और अन्य विभागों से जुड़ीं छह शिकायतें दर्ज हुईं। इसमें से तीन मामलों का निस्तारण किया गया।
इस दौरान एसडीएम आशुतोष, बीडीओ खड्डा विनित यादव, बीडीओ नेबुआ नौरंगिया उषा पाल, बृजनारायण सिंह, अजीत कुमार, विभव शर्मा, करुणाकर चौरसिया, धीरज शुक्ला आदि मौजूद रहे।
कसया प्रतिनिधि के अनुसार, एसडीएम योगेश्वर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिस में राजस्व के 18, पुलिस के चार, विकास के दो और अन्य विभाग के दो समेत कुल 27 मामले दर्ज हुए। इसमें से राजस्व के चार मामले मौके पर निस्तारित किए गए।
इस दौरान तहसीलदार नरेंद्र राम, नायब तहसीलदार शैलेश सिंह, एसएचओ डॉ. अशुतोष तिवारी, इंस्पेक्टर दिग्विजय नरायण राव, लेखपाल अरविंद पति त्रिपाठी, ब्रजेश मणि त्रिपाठी, नीलेश रंजन राव, शैलेंद्र आदि मौजूद रहे।
इसी तरह पडरौना एसडीएम महात्मा सिंह और तहसीलदार सुमित सिंह की मौजूदगी में संपूर्ण दिवस का आयोजन हुआ। इसमें राजस्व के छह, पुलिस के दो, विकास के एक और अन्य विभागों के दो समेत कुल 11 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई, जिसमें से राजस्व के दो शिकायतों का निस्तारण किया गया।
हाटा तहसील सभागार में राजस्व के 28, पुलिस के छह, विकास के एक और अन्य विभागों से जुड़ीं 11 समेत कुल 46 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से राजस्व के चार मामले मौके पर निस्तारित हो सके।


शिकायत लेकर पहुंची महिला हुई बेहोश
राजस्वकर्मियों पर लगाया डांटने का आरोप

फोटो है।


तमकुहीराज। तहसील समाधान दिवस में फरियाद लेकर पहुंची एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला बेहोश होकर गिर पड़ी। मौजूद लोगों ने उन्हें सीएचसी तमकुहीराज भेजवाया, जहां महिला का उपचार चल रहा है।

तरयासुजान खास निवासी ज्ञांती देवी का पड़ोसियों से जमीन का विवाद है। इस संबंध में महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। शनिवार को मामले के समाधान के लिए पीड़ित महिला को तहसील सभागार में बुलाया गया था। इसी दौरान पीड़ित महिला पर राजस्वकर्मी बिफर पड़े। इसके बाद महिला बेहोश हो गिर पड़ी। आनन-फानन महिला को एंबुलेंस से सीएचसी तमकुहीराज भेजा गया, जहां पीड़ित महिला का इलाज चल रहा है। प्रशासन की सूचना पर सीएचसी तमकुहीराज पहुंचे पीड़ित महिला के दामाद अनिल तिवारी ने बताया कि पट्टीदारों से जमीन विवाद है। राजस्वकर्मी पैसा लेकर गलत कब्ज़ा दिलाना चाहते हैं। शनिवार को राजस्वकर्मियों की डांट-फटकार के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed