{"_id":"6aa314674b4d608ccf0ae4b6","slug":"salemgarh-dol-mela-concludes-amidst-tight-security-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-167712-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कड़ी सुरक्षा के बीच सलेमगढ़ डोल मेला संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कड़ी सुरक्षा के बीच सलेमगढ़ डोल मेला संपन्न
विज्ञापन
सलेमगढ़ में डोल मेले में जुटी भीड़,संवाद
सलेमगढ़। परंपरागत तरीके से सलेमगढ़ हाईवे चौराहे पर मनाया जाने वाला डोल मेला कड़ी सुरक्षा के बीच बृहस्पतिवार देर शाम संपन्न हुआ। महावीरी अखाड़े के सदस्यों ने पारंपरिक लाठी कला का हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। बिहार से आए आर्केस्ट्रा में नर्तकियों के नृत्य पर युवक भी थिरकते दिखे। इसी बीच कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। लोगों का आरोप है कि पुलिस की लाठी से पथरवां के 30 वर्षीय चंदन कुमार घायल हो गए। पुलिसकर्मियों ने उनका इलाज सीएचसी में कराया।
महावीरी झंडे के जुलूस में पारंपरिक लाठी कला के खिलाड़ियों ने फुर्ती, संतुलन और विभिन्न हैरतअंगेज करतब का प्रदर्शन किया। प्रशासन के प्रतिबंध के बाद भी आर्केस्ट्रा में बजने वाले तेज बेस की ध्वनि से बुजुर्ग और बच्चे दूर भागते परेशान दिखाई पड़े। सलेमगढ़ डोल मेला बिहार बार्डर पर लगने के कारण देर रात तक बिहार के युवाओं की भीड़ जमी रही। निर्माणाधीन ओवरब्रिज के कारण सभी महावीरी अखाड़े भ्रमणशील रहे।
महावीर जुलूस में जगह-जगह गांव के महिलाओं ने भगवान महावीर की पूजा की। इस दौरान प्रतिबंध के बाद भी भक्ति गीतों की अनदेखी कर आर्केस्ट्रा की नर्तकियों ने फूहड़ गीत के साथ साथ अश्लील नृत्य किया। इस दौरान मेले के सुरक्षा व्यवस्था में दो सेक्शन पीएसी व पुलिस के तीन सौ जवान तैनात रहे। पांचों अखाड़े के आयोजक रमेश जायसवाल, सतीश ब्याहुत, मोती यादव, मुकेश गुप्ता, लक्ष्मी पांडेय,पारस चौहान शामिल रहे। थानाध्यक्ष रघुनाथ नितिन श्रीवास्तव ने बताया कि आपस में विवाद में युवक घायल हुआ है। पुलिस की लाठी से चोट नहीं लगी है। पुलिस ने ही उसका इलाज कराया है।