फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Salary of 35 static magistrates withheld

35 स्टैटिक मजिस्ट्रेटों का वेतन रोका गया

Sun, 03 Apr 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Salary of 35 static magistrates withheld
35 स्टैटिक मजिस्ट्रेटों का वेतन रोका गया
विज्ञापन

पडरौना। कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को एडीएम की अध्यक्षता में बोर्ड परीक्षा को लेकर स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की बैठक हुई। इसमें 35 स्टैटिक मजिट्रेट अनुपस्थित मिले। इसे गंभीरता से लेते हुए एडीएम ने कार्रवाई करते हुए अनुपस्थित मजिस्ट्रेटों का अग्रिम आदेश तक वेतन रोक दिया है।

एडीएम देवीदयाल वर्मा ने कहा कि बोर्ड परीक्षा के दौरान सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट सुबह सात बजे तक आवंटित परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। अन्यथा की स्थिति में उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने कहा कि सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। अपनी देखरेख में डबल लॉक खुलवाकर प्रश्न पत्र के पैकेट निकलवाएं। उसके तुरंत बाद डबल लॉक आलमारी को सील करें। परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल को अपने सामने सील करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed