फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Salaries of 18 center in-charges stopped due to slowness in paddy procurement, clarification sought from two

Kushinagar News: धान खरीद में सुस्ती पर 18 केंद्र प्रभारियों का वेतन रोका, दो से स्पष्टीकरण तलब

Sat, 02 Dec 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 02 Dec 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Salaries of 18 center in-charges stopped due to slowness in paddy procurement, clarification sought from two
कुशीनगर। धान खरीद शुरू हुए एक माह बीत चुका है, लेकिन जिले में अब तक सिर्फ 4008.08 मीट्रिक टन धान खरीद हो पाई है, जो लक्ष्य का सिर्फ 3.64 प्रतिशत है। धान खरीद में सुस्ती को देखते हुए 18 केंद्र प्रभारियों का वेतन रोक दिया गया, जबकि दो से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। इसके अलावा एक केंद्र प्रभारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की नोटिस दी गई है। इसके अलावा खरीद एजेंसियों के नोडल पर भी कार्रवाई की संस्तुति की गई है। डीएम ने डिप्टी आरएमओ को चेतावनी दी है कि यदि खरीद में तेजी नहीं आई तो उनके विरुद्ध भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जिले में धान खरीद के लिए खाद्य विभाग के 26 क्रय केंद्रों को 43 हजार मीट्रिक टन, भारतीय खाद्य निगम के एक क्रय केंद्र को दो हजार मीट्रिक टन, पीसीएफ के 31 क्रय केंद्रों को 38 हजार मीट्रिक टन, पीसीयू के 23 क्रय केंद्रों को 27 हजार मीट्रिक टन सहित पांच एजेंसियों के कुल 84 क्रय केंद्रों को 1.10 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य दिया गया था। धान खरीद एक नवंबर से शुरू हुई है, लेकिन इन सभी एजेंसियों ने अपने क्रय केंद्रों को मिलाकर अभी तक 4008.08 मीट्रिक टन ही धान खरीदा है।
विज्ञापन

इसे देखते हुए यह कार्रवाई की गई है।
एडीएम एवं धान खरीद प्रभारी वैभव मिश्र ने बताया कि धान खरीद कम होने पर एक क्रय केंद्र प्रभारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है। दो क्रय केंद्र प्रभारियों से स्पष्टीकरण एवं 18 का वेतन रोक दिया गया है। डीएम की तरफ से डिप्टी आरएमओ को नोटिस दिया गया है कि खरीद में तेजी नहीं आई तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। खरीद एजेंसियों के नोडल पर भी कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
धान क्रय केंद्रों पर यह रही स्थिति-
- दुदही स्थित एफसीआई गोदाम पर अब तक 391 क्विंटल 20 किलोग्राम धान की खरीदारी की गई है। जबकि 10 हजार क्विंटल लक्ष्य मिला है।
विपणन निरीक्षक श्याम किशोर ने बताया कि लक्ष्य के सापेक्ष 391.20 क्विंटल खरीदारी की गई है। बांसगांव जमुआन के किसान सूर्यनारायण, अशोक कुमार चौधरी, रमाशंकर गुप्ता आदि किसान क्रय केंद्र पर मौजूद थे।
- रामकोला क्षेत्र के खोटही स्थित धान क्रय केंद्र पर अब तक नौ किसानों से 202 क्विंटल धान की खरीद हुई है। इनमें पांच किसानों को धान के मूल्य का भुगतान कर दिया गया है, जबकि चार किसानों का बकाया हैं। केंद्र प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को दो किसानों से धान खरीद हुई है। अब धान की खरीद मे तेजी आएगी।
- तमकुहीराज कस्बा स्थित विपणन केंद्र पर किसानों की आवक कम रही। केवल बड़े किसानों से ही धान की खरीद हो पा रही है। शुक्रवार तक केवल 200 क्विंटल धान की खरीद हो सकी है। इसकी जानकारी विपणन सहायक राकेश कुमार द्विवेदी ने दी।

- कप्तानगंज विकास खंड के घोड़ादेउर सहकारी समिति के धान क्रय केंद्र पर गोदाम में जगह के अभाव में धान की खरीद शुक्रवार को बंद रही। सहकारी समिति के सचिव शेषमणि सिंह ने बताया कि केंद्र पर धान तौल का कुल लक्ष्य 5 हजार क्विंटल है। अब तक 22 किसानों से कुल 791 क्विंटल धान खरीद हुई है। वहीं सहकारी समिति बसंतपुर में शुक्रवार को खाद का वितरण किया जा रहा था। केंद्र प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि कुल लक्ष्य 10 हजार क्विंटल मिला हैए जबकि 10 हजार 63 क्विंटल धान खरीदा गया है। सहकारी समिति बोदरवार में धान की खरीद चल रही है। केंद्र प्रभारी हरेराम शर्मा ने बताया कि धान तौल का कुल लक्ष्य 12 हजार क्विंटल मिला है। कुल 11 किसानों से 700 क्विंटल धान खरीदा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed