{"_id":"582df72b4f1c1bf23c8fea9f","slug":"sakshrtakarmion-the-picketing","type":"story","status":"publish","title_hn":"साक्षरताकर्मियों ने धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साक्षरताकर्मियों ने धरना दिया
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
धरना दिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श साक्षरता कर्मी वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़े साक्षरताकर्मियों ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट के बाहर धरना दिया। इनकी प्रमुख मांगे राज्य कर्मचारी का दर्जा दिलाने, बकाया मानदेय का भुगतान, नवीनीकरण प्रक्रिया समाप्त करने सहित अन्य हैं। कर्मियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में दिया।
संगठन के जिलाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ तिवारी की अगुवाई में अरुण कुमार पांडेय, हरिलाल यादव, उमेश कुमार सिंह, विभूती, रमाकांत प्रसाद, अभिषेक सिंह, कुंज बिहारी, रमेश राय, सुधा शर्मा, यशवंत, नारायण सिंह सहित कई साक्षरताकर्मी जनपद मुख्यालय पहुंचे और कलेक्ट्रेट के बाहर ही धरना पर बैठ गए।
इनका कहना था साक्षर भारत मिशन कार्यक्रम के तहत राज्य सरकार के अधीन ग्राम पंचायत स्तर पर दो हजार रुपये प्रतिमाह की दर से प्रेरक एवं ब्लॉक व जनपद पर छह हजार रुपये के मानदेय पर समंवयक कार्यरत हैं। ज्ञापन के माध्यम से साक्षरताकर्मियों ने बकाया मानदेय भुगतान, नवीनीकरण प्रक्रिया समाप्त करने सहित अपनी पांच मांगों का ज्ञापन कलेक्ट्रेट सौंपकर धरना समाप्त किया। धरना में प्रीती वर्मा, रजनीश, अखलाक अहमद, विचित्र नारायण सिंह, अमित कुमार श्रीवास्तव, हरेंद्र कुशवाहा आदि शामिल थे।