{"_id":"6889245b6f5f1bf9ca08f611","slug":"sai-babas-slogans-echoed-in-the-procession-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-142542-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शोभा यात्रा में गूंजे साईं बाबा के जयघोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शोभा यात्रा में गूंजे साईं बाबा के जयघोष
Wed, 30 Jul 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
पडरौना में निकली शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद
पडरौना। शहर में मंगलवार को नागपंचमी के मौके पर श्रीसाईं बाबा की शोभा यात्रा निकली गई। इसके बाद सुंदर कांड का पाठ और श्री साईं गाबा का पूजन किया। शहर के आवास विकास कॉलोनी से निकली बाबा साईं की पालकी का पहले पूजन किया गया। इसके बाद पालकी के साथ शहर में शोभा यात्रा निकाली, जिसमें बाबा साईं के जयघोष से शहर गूंज उठा।
यह शोभा यात्रा शहर भ्रमण के बाद पुन: कार्यक्रम स्थल पहुंचा, जहां पंडित सुरेंद्र मिश्र के साथ पुरोहितों ने सुंदरकांड का पाठ कर हवन पूजन किया। अंत में श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान विधायक मनीष जायसवाल, बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, डाॅ. अरूण कुमार गौतम, मनोनित सभासद नीरज सिंह बिट्टू, डॉ. वैभव गौतम, इंद्रजीत सिंह सालुजा, डाॅ. शुुभ्रा सलुजा, प्रीतम साहा, राजकुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।